[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

RAF का पैदल मार्च, उपद्रवियों की लिस्ट तैयार होगी:28 जुलाई तक झुंझुनूं में रहेगी रैपिड एक्शन फोर्स; सेंसेटिव इलाकों में की प्रैक्टिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

RAF का पैदल मार्च, उपद्रवियों की लिस्ट तैयार होगी:28 जुलाई तक झुंझुनूं में रहेगी रैपिड एक्शन फोर्स; सेंसेटिव इलाकों में की प्रैक्टिस

RAF का पैदल मार्च, उपद्रवियों की लिस्ट तैयार होगी:28 जुलाई तक झुंझुनूं में रहेगी रैपिड एक्शन फोर्स; सेंसेटिव इलाकों में की प्रैक्टिस

झुंझुनूं : रैपिड एक्शन फोर्स(आरएएफ) की प्लाटून झुंझुनूं आई है। टीम 28 जुलाई तक जिले के कई थाना इलाकों में जाकर पैदल मार्च करेगी एवं जानकारी जुटाएगी।

संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्र में परिचित अभ्यास करेगी। इससे पहले टीम ने कमांडेंट दिलीप कुमार जैन के सुपरविजन में सहायक कमांडेंट सोनिया के नेतृत्व में कोतवाली थाने का भ्रमण कर सिटी सीओ वीरेन्द्र कुमार व कोतवाल पवन कुमार चौबे के साथ मिलकर शहर के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्र में परिचित अभ्यास किया।

मुख्य बाजारों एवं सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। सहायक कमांडेंट सोनिया ने बताया कि परिचित अभ्यास के दौरान इलाके की जनसंख्या सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील जगहों और विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा एवं उपद्रवियों की सूची तैयार की जाएगी। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई सांप्रदायिक तनाव एवं दंगा की स्थिति घटित होने पर या प्राकृतिक आपदा होने पर अधिक कारगर ढंग से उसे पर नियंत्रण एवं कार्रवाई की जा सके।

बताया कि थाना क्षेत्र में ऐसे क्षेत्रों का निरीक्षण करने का उद्देश्य है कि आपदा, दंगा, एवं सांप्रदायिक तनाव होने पर समस्या से सही समय पर निपटा जा सके। टीम 28 जुलाई तक जिले के कई थाना इलाकों में जाकर पैदल मार्च करेगी एवं जानकारी जुटाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin