[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के सरकारी अस्पताल में युवती से रेप:पिता की देखरेख के लिए रुकी थी, नर्सिंग स्टूडेंट समेत 3 के खिलाफ मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के सरकारी अस्पताल में युवती से रेप:पिता की देखरेख के लिए रुकी थी, नर्सिंग स्टूडेंट समेत 3 के खिलाफ मामला दर्ज

झुंझुनूं के सरकारी अस्पताल में युवती से रेप:पिता की देखरेख के लिए रुकी थी, नर्सिंग स्टूडेंट समेत 3 के खिलाफ मामला दर्ज

झुंझुनूं : चाय में नशील पदार्थ पिलाकर अस्पताल में 20 साल की युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने दो भाइयों समेत तीन युवकों के खिलाफ रेप करने का मामला दर्ज करवाया है। मामला झुंझुनूं के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मामले की जांच कर रहे सिटी सीओ वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि फिलहाल युवती के बयान लिए गए है। मामले की जांच की जा रही है।

नर्सिंग स्टूडेंट ने किया अस्पताल में रेप

रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि 9 फरवरी 2024 को उसके पिता बीमार हो गए थे। जिन्हें दिखाने झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल गई थी। जहां डॉक्टर ने उसके पिता को आईसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया। पिता की देखरेख के लिए उनके साथ थी। 10 फरवरी 2024 की रात पिता के पास थी। रात को करीब 12ः30 बजे वार्ड में ड्यूटी पर कार्यरत कंपाउंडर (नर्सिंग स्टूडेंट) संजीव कुमार पुत्र ओमप्रकाश दुल्ड निवासी जीत की ढानी चाय लेकर आया और मेरे पिता की देखभाल की बात कहीं। चाय पीने के बाद जी घबराने लगा। उसके कहने पर मैं उसके कोटेज में जाकर सो गई। रात को दो बजे के आसपास आंख खुली तो कंपाउंडर (नर्सिंग स्टूडेंट) गलत हरकत कर रहा था। विरोध किया तो मुंह दबाकर रेप किया। इससे पहले कंपाउंडर ने नींद में मेरी अश्लील वीडियो और फोटो बना ली थी। मुझे डरा धमकाकर मेरे मोबाइल नंबर ले लिए। रोज मैसेज करने लगा। वायरल करने की धमकी देकर बार बार मेरे साथ रेप करता रहा। घर वालों को बताने पर उसने शादी का झांसा दिया।

शादी का झांसा देकर जयपुर ले गया

रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया फिर अलग जगह ले जाकर रेप करने लगा। 13 मार्च 2024 को आर्य समाज में शादी करने की बात कहकर अपने पिता के साथ जयपुर ले गया। कागज पूरे नहीं का बहाना बनाकर वापस झुंझुनूं ले आया। फिर 14 मार्च को फोन कर शादी से इनकार दिया और अपने छोटे भाई से शादी करवाने का झांसा दिया। अपने छोटे भाई को बुलाकर उसके साथ जयपुर भेज दिया।

17 मार्च को उसका छोटा भाई अपने पिता के साथ झुंझुनूं आया। मुझे बुलाकर अपने छोटे बेटे के साथ शादी करने की बात कहीं। वहा से मुझे उबली बालाजी मंदिर ले गया। वहां भी शादी नहीं की। गाड़ी में घुमाता रहा। गाड़ी में कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसके पीने के बाद होश नहीं रहा। जब होश आया तो नग्न अवस्था में थी। छोटे भाई ने भी नग्न अवस्था में मेरे वीडियो बना लिए। फिर 22 मार्च को मुझे कैफे में ले जाकर बलात्कार किया।

दोस्तों ने भी किया रेप

रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया इसके बाद तीन चार बार कैफे में ले जाकर रेप किया। कुछ दिन बाद अपने दोस्त के साथ फिर से कैफे में रेप किया। शादी के लिए छोटे भाई ने भी मना कर दिया। उसके घर गई तो उसके परिवार के लोग मुझे मारने पर उतारू हो गए। मुझे जान से मारने की धमकी दी। शादी से साफ इन्कार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि अश्लील वीडियो और फोटो के कारण डरी हुई थी। जिसके चलते रिपोर्ट नहीं दे पाई। इसलिए अब रिपोर्ट दे पाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मंडावा मोड स्थित एक कैफे उसके साथ बहुत बार रेप किया गया। इस कैफे में सुमित लेकर आता था। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5-6 बजे तक यहीं रखता था।

नर्सिंग स्टूडेंट है आरोपी

आरोपी संजीव कुमार (24) झुंझुनूं की ढुकिया नर्सिंग कॉलेज का फाइनल ईयर का स्टूडेंट है। उसको 6 महीने के लिए BDK अस्पताल इंटर्नशिप के लिए लगाया गया था। घटना के दिन ICU वार्ड में उसकी ड्यूटी थी। नर्सिंग स्टाफ के साथ उसको ड्यूटी पर लगाया था। वहीं छोटा भाई सुमित पर भी रेप का आरोप लगाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin