श्रावण मास में सोमवार को बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुए शिवालय
श्रावण मास में सोमवार को बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुए शिवालय
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : शिव प्रिय आस्था और श्रद्धा का अद्भुत श्रावण मास सोमवार 22 जुलाई से शुरू हो गया है. पहले सोमवार को बम भोले के जयकारों से शिवालय गुंजायमान हुए। इस बार शिव भक्ति के पावन श्रावण माह में शुरुआत और समापन पर दोनों दिन सोमवार का योग है. ऐसे में पांच श्रावणी सोमवार होने से भी शिव भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है. हर कोई शिव भक्ती में डूबा नजर आ रहा है। सभी ग्रामों कस्बों व शहरों के प्रमुख शिवालयों में शिवमय माहौल है. शिमला के बोहरा वाले शिवालय, गोमती दास मंदिर के पास स्थित शिवालय, जाटका धाम स्थित शिवालय, होली चौक स्थित शिवालय, बनी में स्थित शिवालय सभी में अल सुबह से ही श्रद्धालूओ की कतार नजर आ रही थी. बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक के साथ पूजन कर रहे थे. अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए देवादि देव महादेव की विशेष विधान से पूजा अर्चना की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2065820


