[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राम पंचायत सारी में एक मिनट में लगाए 1100 पौधे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्राम पंचायत सारी में एक मिनट में लगाए 1100 पौधे

मनरेगा महिला श्रमिकों ने वृक्षारोपण कर गाए मंगल गीत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

चिड़ावा : मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्रामीण अंचल में वृक्षारोपण अभियान का कार्य जोरों से चल रहा है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अम्बालाल मीणा की अगुवाई में चिड़ावा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सारी के ग्राम मालुपुरा में मंगलवार शाम को वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्रामीणों एवं मनरेगा श्रमिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से एक मिनट में एक साथ 1100 पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया।

कार्य के लिए ग्रामीणों व मनरेगा श्रमिकों द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे वृक्षारोपण के लिय 1100 गडडे तैयार किए गए थे। पौधों की सुरक्षा के लिए लिए रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा तार फेंसिंग करवाई गई एवं पौधों को पानी के लिए ड्रिप सिस्टम लगाया जा रहा है।

सीईओ अम्बा लाल मीणा द्वारा कार्य पर उपस्थित ग्राम पंचायत के कार्मिकों और डालमिया संस्थान के प्रतिनिधियों की सराहना कर पिछले तीन वर्षों में किए गए वृक्षारोपण स्थलों का निरीक्षण किया जिसमें लगभग सभी पौधे अच्छी स्थिति में मिले इस पर सीईओ मीना ने कहा कि पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना बहुत बड़ा पुण्य का काम है। वृक्षारोपण कार्य से पर्यावरण में सुधार होने के साथ मनरेगा श्रमिकों को उनके गांव में गांव के ही कार्य पर रोजगार मिल कर स्थाई परिसंपत्तियों का सृजन हो रहा है। मनरेगा योजना एवं रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त प्रयास से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अच्छा कार्य किया है, अन्य ग्राम पंचायतो को भी इस प्रकार के सामूहिक प्रयास कर अधिकाधिक वृक्ष लगाने चाहिए ।

संस्थान के भूपेंद्र पालीवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत से अच्छा सहयोग मिल रहा है इसके चलते हम इस पंचायत में एक पौधे को जीवन पर्यंत 1 लीटर पानी वाली तकनीक से आने वाले दिनों में वृक्षारोपण करवाएंगे। ग्राम पंचायत के सरपंच उम्मेद सिंह बराला ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा पिछले 3 वर्षों में कुल 4000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं जिनमें से 95 प्रतिशत से अधिक पौधे जीवित हैं। आने वाले समय में भी वृक्षारोपण की दिशा में ग्राम पंचायत द्वारा आधिकाधिक वृक्ष लगाकर क्षेत्र को हरा-भरा किया जाएगा। इस दौरान मनरेगा की महिला श्रमिकों द्वारा मंगल गीत गाकर वृक्षारोपण हेतु जागरूक किया गया।

इस दौरान चिड़ावा एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार कमलदीप, पंचायत समिति के सहायक अभियंता महेंद्र मेघवाल, तकनीकी अधिकारी महिपाल कुल्हरी, ग्राम पंचायत एलडीसी राकेश बराला, ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका जाखड़,डालमिया संस्थान के शुभेंद्र भट्ट ,अजय कुमार, राकेश कुमार, संजय शर्मा, ग्रामीण कमल गोठवाल, घीसाराम पचार, बुधराम शर्मा, ईश्वर , शेर सिंह सोमरा,राजेश सोमरा, सुरेश महाकाल, सुलोचना देवी मनरेगा मेट अनीता, सुनीता ,मंजू, चुकली, सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर महावर सहित अनेक ग्रामीण, छात्राओ, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77