शहीद रामनारायण सिंह की मूर्ति का हुआ अनावरण:वीरांगना का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान, बाजोर बोले- शहीदों को भगवान की तरह पूजना चाहिए
शहीद रामनारायण सिंह की मूर्ति का हुआ अनावरण:वीरांगना का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान, बाजोर बोले- शहीदों को भगवान की तरह पूजना चाहिए

नीमकाथाना : नीमकाथाना 9 नवंबर 1993 में शहीद हुए रामनारायण सिंह की मूर्ति का अनावरण सोमवार को गावड़ी में किया गया। सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर और कर्नल अजय शर्मा ने शहीद की मूर्ति का अनावरण किया।
19 राजपूत ग्रेनेडियर आर्मी में तैनात रामनारायण सिंह ऑपरेश मेघदूत में शामिल थे। 9 नवंबर 1993 को सैनिकों के लिए राशन देने के लिए जा रहे थे। तभी लद्दाख के ग्लेशियर में बर्फ में दबने से 9 जवान शहीद हो गए थे। उसी हादसे में गावड़ी के रामनारायण सिंह थे। सोमवार को शहीद की मूर्ति का अनावरण किया गया। लोगों ने शहीद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सेना के जवानों ओर कर्नल अजय शर्मा ने वीरांगना सुशीला कंवर को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर ने कहा कि शहीदों को भगवान की तरफ पूजना चाहिए। शादी होने के बाद वर वधू को शहीद प्रतिमा का आशीर्वाद लेने चाहिए। मूर्ति अनावरण के बाद गौशाला के सामने पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम में पाटन प्रधान सुवालाल सैनी, नीमकाथाना उपप्रधान सुरेन्द्र खरवास, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय शर्मा, सरपंच शेरसिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।