[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झुंझुनूं में लाभार्थियों से संवाद करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झुंझुनूं में लाभार्थियों से संवाद करेंगे

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में बढ़ी हुई राशि का सीधा हस्तांतरण होगा, 88 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1,037 करोड़ रुपये से अधिक राशि होगी डीबीटी

झुंझुनूं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को झुंझुनूं में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का लाभार्थियों के खातों में सीधे हस्तांतरण (डीबीटी) करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार को झुंझुनूं के केशव आदर्श विद्या मंदिर के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा । इस दौरान शर्मा लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास की भावना से राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति और उनके परिवार को राज्य सरकार की सुविधाओं से लाभान्वित करने को प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का एक साथ सीधा हस्तांतरण लाभार्थियों के खाते में किया जाएगा। कार्यक्रम में 88 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में 1037 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी की जाएगी। एक अप्रैल, 2024 से पेंशन राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,150 रुपए कर दी गई है।

इन योजनाओं का हो रहा संचालन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, लघु एवं सीमान्त वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin