[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोल्याणा में चल रही श्रीराम कथा सुनने के लिए उमड़ी भीड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गोल्याणा में चल रही श्रीराम कथा सुनने के लिए उमड़ी भीड़

वक्ता श्रोता को वही ज्ञान दे जिसका वह अपने जीवन में पालन करता हो - कथा वाचन हेमंतदास महाराज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : भृगुऋषि गोशाला समिति गोल्याणा लोहार्गलधाम की ओर से गांव गोल्याणा की भृगुऋषि गोशाला में गो हितार्थ चल रही श्रीराम कथा में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गोल्याणा सहित लोहार्गल, चिराना, बारवा, गोठड़ा व आस-पास के गांवों से लोग कथा सुनने के लिए पहुंचे। कथा सुनने के लिए आए लोगों ने गायों को गुड़ व चारा खिलाकर तथा आर्थिक सहयोग कर पुण्य कमाया। कथावाचक हेमंतदास महाराज ने तुलसीदास के जीवन चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि व्यस्ततम जीवन में मनुष्य को कुछ समय भगवान की भक्ति के लिए भी निकालना चाहिए। सब कुछ यहीं रह जाता है मनुष्य के कर्म ही उसके साथ जाते हैं। इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए।

कथा में शनिवार को मुख्य यजमान प्रकाश जांगिड़ गोल्याणा ने सपत्नीक पूजा अर्चना की। गोशाला संचालक महंत योगीदास महाराज ने मुख्य यजमान प्रकाश जांगिड़ का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि नौ दिन तक चलने वाली श्रीराम कथा का समय दोपहर सवा दो से शाम पांच बजे तक है। गोहितार्थ की जा रही इस श्रीराम कथा में अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार सहित पहुंचकर पुण्य कमाएं।

संत समागम 29 को

महंत योगीदास महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय कथा का समापन 29 जून को होगा। 29 जून को सुबह सवा दस बजे गोशाला में संत समागम का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम में आने वाले साधु संतों का सम्मान भी किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin