[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया:ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी बोल-योग केवल व्यायाम नहीं, शरीर के साथ मन को बनाता है स्वस्थ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया:ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी बोल-योग केवल व्यायाम नहीं, शरीर के साथ मन को बनाता है स्वस्थ

खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया:ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी बोल-योग केवल व्यायाम नहीं, शरीर के साथ मन को बनाता है स्वस्थ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता  : राजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड खेल मैदान में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान उपखंड स्तर के अधिकारियों सहित कस्बे के लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। योगाचार्य दिनेश सैनी व सुनीता ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देकर उन्हें योग करवाए गए।

ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी डॉ. कमलेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम मात्र नहीं है, यह शरीर के साथ मन को भी स्वास्थ्य रखता है। शरीर मन को डिटॉक्स कर स्वास्थ्य बनाता है, लेकिन इसमें निरंतर अभ्यास की जरूरत होती है। मनुष्य की उम्र को लेकर कोई बाधा नहीं होती है। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की दिनचर्या में योग का शामिल होना महत्वपूर्ण माना गया है। पूर्व के समय में योग करना अधिक उम्र के लोगों के लिए माना गया था, लेकिन आज बढ़ती बीमारियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन रहा है और यह काफी उपयोगी साबित भी हो रहा है। योग शरीर को पूर्ण रूप से मेंटेन करते हुए शरीर को अपनी क्रियाओं के अनुसार कार्य करने के लिए तंदुरुस्त बनाता है।

योग एक ऐसी विद्या है जो शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और नैतिक स्तर पर स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करता है। स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज के समय में बढ़ती मौसमी बीमारियों के चलते मनुष्य का शरीर अनेक गंभीर बीमारियों से घिरने लगा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर निरोगी रहने के लिए योग का निरंतर रूप से उपयोग करना चाहिए। विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि योग के जरिए भारत ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसलिए योग में भारत को विश्व गुरु माना गया है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को योग की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देकर उनसे होने वाले फायदे के बारे में अवगत करवाया गया।

इस मौके पर एसडीएम सविता शर्मा बीसीएमओ डॉ हरीश यादव, ओपी गुप्ता, सत्यवीर सिंह, पीएमओ डॉ अक्षय शर्मा, मंजु सैनी, जिलेसिंह, तहसीलदार नीलम राज, पालिका ईओ श्रषभदेव ओला, दीपक राणा, सुनील कुमार, रामाकांत वर्मा, प्रभु राजोता, गजेन्द्र जलंद्रा, सनोज मान, बलवीर चौधरी, अशोक दोचानिया, सुरेंद्र गुर्जर, डॉ शेर सिंह निर्वाण, विपुल तंवर सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22