[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : बीड में लगी आग, मशक्कत के बाद पाया काबू:झुंझुनूं-बगड़ से बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड; लपटें देख मची अफरा-तफरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : बीड में लगी आग, मशक्कत के बाद पाया काबू:झुंझुनूं-बगड़ से बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड; लपटें देख मची अफरा-तफरी

बीड में लगी आग, मशक्कत के बाद पाया काबू:झुंझुनूं-बगड़ से बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड; लपटें देख मची अफरा-तफरी

झुंझुनूं : झुंझुनूं के नजदीक बीड़ वन क्षेत्र में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर डीएफओ भी मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

काफी दूरी में आग फैलने पर झुंझुनूं एवं बगड़ की दमकलों को मौके पर बुलाया गया। दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे के आस-पास समसपुर की तरफ बीड़ में आग की लपटें उठती दिखाई दीं।

इसके बाद आग धीरे-धीरे जंगल की तरफ बढ़ती चली गई। आग की लपटों को देख ग्रामीणों की ओर से प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। डीएफओ राजेंद्र हुडडा ने बताया कि आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है।

सूखी घास होने के कारण आग काफी दूरी तक बढ़ गई थी। हालांकि आग से किसी प्रकार के वन्य जीव जंतु के हानि होने की सूचना नहीं है। ​​​​​​​झुंझुनूं का बीड वन क्षेत्र होने के कारण काफी संख्या में वन्य जीव यहां विचरण करते हैं। ऐसे में आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet