[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘‘पुनर्स्थापन,मरूस्थलीकरण, और सूखा लचीलापन’’ : आवष्यकता है कि हम पर्यावरण संरक्षण का महत्व अब आवष्यक रूप से समझे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘‘पुनर्स्थापन,मरूस्थलीकरण, और सूखा लचीलापन’’ : आवष्यकता है कि हम पर्यावरण संरक्षण का महत्व अब आवष्यक रूप से समझे

‘‘पुनर्स्थापन,मरूस्थलीकरण, और सूखा लचीलापन’’ : आवष्यकता है कि हम पर्यावरण संरक्षण का महत्व अब आवष्यक रूप से समझे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं अधिवक्ता धीरज कुमार तथा तालुका विधिक सेवा समितियों द्वारा झुंझुनूं जिले में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं धीरज कुमार ने बताया कि पर्यावरण विषय पर आज नागरिकों को जागरूक करने एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सकारात्मक कार्य के लिए प्रेरित करने हेतु प्रति वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। जलवायु, मिट्टी, पेड़ पौधे व पानी पर्यावरण के आधार है। यदि पर्यावरण है तो हम है।

एक स्वस्थ पर्यावरण ही पृथ्वी के असंख्य जीवों और मानवों को जीवन जीने योग्य वातावरण प्रदान करता है अतः हमें इसकी सुरक्षा एवं विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। पर्यावरण की पहली कड़ी मनुष्य है तथा मानव जाति को ही पर्यावरण के संतुलन बनाने की पहल करनी चाहिए। एक स्वस्थ शरीर स्वस्थ पर्यावरण से जुड़ा है। अतः हमें पेड़ लगाने चाहिए। एक पेड़ हमें 10 लोगों के लायक ऑक्सीजन सालभर में देता है। इसलिए अपनी सांसे बचाने के लिए आज एक पेड़ लगाये जो हमें प्राणवायु प्रदान करते है। इसलिए आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आप सब मिलकर ये शपथ ले की पेड़ लगाएंगे और पर्यावरण को बचायेंगे तथा संकल्प लें कि प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्द्धन करेंगे।

इस दौरान धीरज कुमार द्वारा उपस्थित व्यक्तियों एवं अन्य लोगो को लगाये गए वृक्षों को समय पर पानी देने एवं उनका बराबर ध्यान रखने की अपील कर कहा कि यदि हम पौधों को अपने परिवारजन के रूप में देखते है तो कुछ वर्षों में हमें स्वच्छ वायु के साथ ही स्वच्छ मन एवं तन भी प्राप्त होता है। विष्व पर्यावरण दिवस का विषय हर साल बदलता रहता है। लेकिन यह हमेषा पर्यावरण के सामने आने वाले सबसे खास मुद्दो में से एक पर केंद्रित होता है। विष्व पर्यावरण दिवस पर इस साल हमारी भूमि नारे के तहत भूमि बहाली, मरूस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है।

Related Articles