[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर : गुढ़ा बोले- मुझे मंत्री, कुर्सी और टिकट का डर नहीं:कांग्रेस में गहलोत- पायलट गुट नहीं, भारत जोड़ो यात्रा में सब साथ चलेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

सीकर : गुढ़ा बोले- मुझे मंत्री, कुर्सी और टिकट का डर नहीं:कांग्रेस में गहलोत- पायलट गुट नहीं, भारत जोड़ो यात्रा में सब साथ चलेंगे

गुढ़ा बोले- मुझे मंत्री, कुर्सी और टिकट का डर नहीं:कांग्रेस में गहलोत- पायलट गुट नहीं, भारत जोड़ो यात्रा में सब साथ चलेंगे

सीकर : राजस्थान में सरकार के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने वाले राजेंद्र गुढ़ा अब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में आने के साथ ही नरम हो चुके हैं। गुढ़ा ने पार्टी में खेमेबाजी की बात को भी नकारा है। गुढ़ा ने कहा कि उन्हें टिकट, मंत्री और कुर्सी किसी का भी डर नहीं है।

दरअसल,मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सीकर के देवपुरा बालाजी धाम में चल रहे सहस्त्रचंडी यज्ञ में शामिल होने के लिए आए थे। यज्ञ में शामिल होने के बाद मंत्री गुढ़ा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस में सचिन पायलट गुट और अशोक गहलोत गुट जैसा कुछ भी नहीं है। 3 दिसंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान आ रही भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के सभी नेता एक साथ चलेंगे। मंत्री गुढ़ा ने कहा कि उन्हें मंत्री,टिकट और कुर्सी का कोई भी डर नहीं है।

गुढ़ा के साथ उनके समर्थक।
गुढ़ा के साथ उनके समर्थक।

2 दिन पहले ही मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नही बनाया जाता। तो आगामी चुनाव में 10 से भी कम विधायक जीतने की बात कही थी।

मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा पहले भी कई बार सीकर के देवीपुरा बालाजी मंदिर आ चुके हैं। हाल ही में करीब एक महीने पहले CM OSD लोकेश ने भी देवीपुरा बालाजी में दर्शन किए थे।
मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा पहले भी कई बार सीकर के देवीपुरा बालाजी मंदिर आ चुके हैं। हाल ही में करीब एक महीने पहले CM OSD लोकेश ने भी देवीपुरा बालाजी में दर्शन किए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet