[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : रोडवेज कर्मचारी की रैली 17 नवंबर को:झुंझुनूं डिपो में सभा कर रणनीति तैयार की, 24 को चक्का जाम की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : रोडवेज कर्मचारी की रैली 17 नवंबर को:झुंझुनूं डिपो में सभा कर रणनीति तैयार की, 24 को चक्का जाम की चेतावनी

रोडवेज कर्मचारी की रैली 17 नवंबर को:झुंझुनूं डिपो में सभा कर रणनीति तैयार की, 24 को चक्का जाम की चेतावनी

झुंझुनूं : झुंझुनूं में रोडवेज के श्रमिक संगठनों ने आगामी आंदोलन को लेकर कमर कस ली है। कर्मचारियों की ओर से 17 नवंबर को जयपुर में प्रदेश स्तरीय रैली निकाली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को झुंझुनूं डिपो में रोडवेज श्रमिक संगठनों की बैठक हुई।

जिसमें आगामी आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता धर्मवीर पिलानिया व एटक जिला अध्यक्ष विजेंद्र कुलहरी ने की।

सभा में में रोडवेज की दयनीय हालात को लेकर चिंता जाहिर की तथा राज्य सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। कामरेड धर्मवीर पिलानिया ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी कई सालों से आंदोलनरत हैं, इसके बावजूद सरकार की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार रोडवेज श्रमिकों के साथ दोगला व्यवहार कर रही है।

इस दौरान कामरेड बनवारी लाल, राजेन्द्र जाट, रामकुमार भैडा, श्रीचंद झाझडिया, हरिसिंह, हेतराम, नेमीचंद लोटासरा, मोहम्मद सलीम, अब्दुल सत्तार, विद्याधर, रामेश्वर कटेवा, सुगन सिंह, बनवारी लाल मील, ओमप्रकाश, विजय पाल सहित बडी संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे। धर्मवीर पिलानिया ने कहा कि मांग नहीं माने जाने पर 24 नवंबर को रोडवेज बसों को चक्का जाम किया जाएगा।

24 को चक्का जाम की चेतावनी- रोडवेज संगठन की ओर से 24 नवंबर को प्रदेश व्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है। ऐसे में यदि हड़ताल होती है तो आमजन को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin