आज से कैदियों को दिया जाएगा योग का प्रशिक्षण
आज से कैदियों को दिया जाएगा योग का प्रशिक्षण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : जिला कारागार में बुधवार से जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के निर्देशानुसार कैदियों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जेल उप अधीक्षक प्रमोद शेखावत ने बताया कि कैदियों के लिए एक महीने का योग शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसका समापन योग दिवस को होगा।
शिविर में पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन सैनी कैदियों को योग का प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद कैदियों में से ही योग शिक्षक तैयार किए जाएंगे, जो कैदियों को लगातार योग करवाएंगे, जिससे उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में बढ़ोतरी हो सके। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ पवन पूनिया ने बताया कि शिविर अवधि के दौरान ही महिला कैदियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण का शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038096


