[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का खेतड़ी दौरा हुआ तय:19 नवंबर को विवेकानंद संदेश यात्रा समारोह का करेंगे उद्घाटन, पूरे प्रदेश में भ्रमण के बाद जोधपुर में होगा समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजनीतिराजस्थानराज्य

खेतड़ी : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का खेतड़ी दौरा हुआ तय:19 नवंबर को विवेकानंद संदेश यात्रा समारोह का करेंगे उद्घाटन, पूरे प्रदेश में भ्रमण के बाद जोधपुर में होगा समापन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का खेतड़ी दौरा हुआ तय:19 नवंबर को विवेकानंद संदेश यात्रा समारोह का करेंगे उद्घाटन, पूरे प्रदेश में भ्रमण के बाद जोधपुर में होगा समापन

खेतड़ी : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का संभावित दौरा 19 नवंबर को तय हो गया है। इस संबंध में उप राष्ट्रपति कार्यालय से पत्र जारी कर कार्यक्रम की रूपरेखा समारोह में होने वाली गतिविधियों की जानकारी मांगी गईं हैं। रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी आत्मानिष्ठानंद महाराज ने बताया कि 19 नवंबर से राजस्थान के सभी जिलों में स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा का संचालन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 19 नवंबर सुबह 9 बजे खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन आश्रम अजीत विवेक संग्रहालय से किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कार्यक्रम में शामिल होकर विवेकानंद संदेश यात्रा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ स्वतंत्र शर्मा, अशोक सिंह शेखावत ने बताया कि आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कार्यक्रम में सहपत्नी उपस्थित होकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के संबंध में उपराष्ट्रपति कार्यालय मे सूचना प्रेषित की गई थी, जिसके जवाब में उपराष्ट्रपति के निजी सचिव सुजीत कुमार ने विवेकानंद कन्याकुमारी के प्रांत प्रमुख भगवान सिंह को पत्र जारी कर उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा व कार्यक्रम की गतिविधियों को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

पत्र में बताया गया है कि उपराष्ट्रपति का खेतड़ी रामकृष्ण मिशन आश्रम में 40 मिनट का कार्यक्रम होगा। इसके लिए राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव, राज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री सचिव सहित सहित अन्य विभागों को पत्र जारी कर उपराष्ट्रपति के दौरे की सूचना प्रेषित की गई है।

संयोजक डॉक्टर स्वतंत्र शर्मा ने बताया कि विवेकानंद संदेश यात्रा के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद की एक बड़ी प्रतिमा पूरे प्रदेश भर में भ्रमण करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा में सबसे आगे सफेद घोड़े पर राजा अजीत सिंह की सचित्र झांकी, उसके बाद तिरंगा लिए सैकड़ों युवा बाइक पर सवार यात्रा की अगुआई करेंगे।

वहीं भगवा वस्त्र सर पर राजस्थान की आन बान शान का प्रतीक साफा पहन कर महिलाएं विवेकानंद के जयघोष के साथ संदेश यात्रा निकालेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण, वरिष्ठ अधिवक्ता आरके अग्रवाल, प्रांत संघ संचालक डॉ शीला राय, विवेकानंद केंद्र राजस्थान प्रांत प्रमुख भगवान सिंह सहित देश में राजस्थान की अन्य बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी। खेतड़ी के अजीत विवेक संग्रहालय से यात्रा का शुभारंभ होने के बाद यात्रा 33 जिलों में भ्रमण करने के बाद 7 जनवरी को जोधपुर में भव्य समारोह के साथ समापन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet