[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की मौत

श्रीगंगानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की मौत

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से इस वक्त दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के अनूपगढ़ में एक सड़क हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। देर रात करीब 1:30 बजे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उस दौरान हुआ जब युवक बर्थडे पार्टी मनाकर अनूपगढ़ लौट रहे थे। मृतकों में दो सगे भाई शामिल है। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना अनूपगढ़ रायसिंहनगर मार्ग की है जहां रविवार देर रात करीब एक बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतकों के परिजनों ने जानकारी दी है कि सभी युवक किसी बर्थडे पार्टी के लिए गए हुए थे जहां से लौटने के दौरान हादसा हो गया। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस का कहना है कि हादसा कार की तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग करने के चलते हुआ है।

वहीं परिजनों के मुताबिक कोई अज्ञात वाहन चारों की कार को टक्कर मारकर फरार हो गया। वहीं टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से जा टकराई जिसके बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पांच युवको में से चार की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस युवक को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर पर इलाज के लिए भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार मारे गए युवकों में दो सगे भाई है। जबकि अन्य रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77