[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर में संत की अश्लील चैट और वीडियो आया सामने:रील भी बनाता था; लिखा-स्त्री का साथ हमेशा चाहिए; ये आबाद और बर्बाद कर सकती है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर में संत की अश्लील चैट और वीडियो आया सामने:रील भी बनाता था; लिखा-स्त्री का साथ हमेशा चाहिए; ये आबाद और बर्बाद कर सकती है

राजस्थान के जोधपुर जिले के ढांढनिया मठ के एक महंत के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.हालांकि अभी तक किसी ने भी थाने में मामला दर्ज नहीं किया नही करवाया है.

जोधपुर : जोधपुर में एक 500 साल पुराने मठ के महंत का अश्लील वीडियो और चैट सामने आई है। इसमें वह अश्लील बात कर रहा है। सोशल मीडिया पर रील बनाने का भी शौक था। एक ​रील में उसने ये भी लिखा-स्त्री का साथ हमेशा चाहिए। इनमें इतनी ताकत ये आबाद और बर्बाद कर सकती है।

मामला जिले के बालेसर थाना क्षेत्र के ढांढनिया मठ का है। महंत लिखमपुरी के ये चैट और वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष है और इसे लेकर गांव में बैठक भी बुलाई गई, जिसमें निर्णय लिया गया है कि वे ग्रामीणों की निगरानी में रहेंगे। एक वीडियो में महंत अश्लील बातें करता हुआ भी नजर आ रहा है। इस मामले में मठ के महंत का पक्ष जानने के लिए कॉल किया तो फोन बंद आया।

महंत का वीडियो आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे है।
महंत का वीडियो आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे है।

रील में लिखा स्त्री का साथ हमेशा चाहिए

बताया जा रहा है वीडियो करीब 2 महीने पुराना है। दावा ये भी है कि ब्लैकमेल करने के लिए संत के इस वीडियो को शेयर किया गया। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

रील बनाने के शौकीन महंत ने 31 जनवरी 2023 को एक रील अपलोड की थी। इसमें लिखा- पुरुष को एक स्त्री का हमेशा साथ हमेशा चाहिए। फिर चाहे मंदिर हो या संसार। इसी रील में स्त्री की एक फोटो के साथ लिखा इनको प्रकृति ने इतनी ताकत दी है की किसी भी चीज को आबाद और बर्बाद दोनों कर सकती है (संभलकर)।

अब ग्रामीणों की निगरानी में रहेंगे महंत

महंत का वीडियो सामने आने के बाद कोरनावटी पट्टी (84 गांव) के लोगों की बैठक बुलाई गई। इसमें महंत को मठ के कार्यों से दूर रखने का निर्णय लिया गया है। साथ में फरमान जारी किया गया है कि महंत यदि मठ से बाहर किसी भी आयोजन में जाते हैं तो ग्रामीणों की सहमति लेनी होगी और 5 ग्रामीण साथ रहेंगे। बैठक में ग्रामीणों का कहना था कि इस हरकत से गांवों के लोगों में आक्रोश है और जल्द ही मठ से बेदखल किया जाएगा।

इधर इस मामले को लेकर विरोध दर्ज करवाने जा रहे सम्पत्त पुनिया और उनकी टीम को पुलिस ने आगोलाई के पास रोक दिया। पुनिया ने बताया कि पुलिस उन्हें आगे नहीं जाने दे रही जबकि इस तरह की हरकत करने वालों को मठ में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

ये महंत लिखमपुरी का महंत है। 6 साल पहले उन्होंने यहां की गादी संभाली थी।
ये महंत लिखमपुरी का महंत है। 6 साल पहले उन्होंने यहां की गादी संभाली थी।

500 साल पुराना मठ

जोधपुर से लगभग 55 किमी की दूरी पर ये मठ बना हुआ है। जो करीब 500 साल पुराना है। है। यहां कई संतों की समाधियां भी है। यहां पर पूर्व के महंत भंवर पूरी के निधन के बाद इसे करीब 6 साल पहले महंत बनाया गया था। इसके बाद से ही लिखमपुरी मठ का सारा कामकाज देखता था। इतना ही नहीं मठ की संपत्ति भी उतराधिकारी के नाते उसके नाम थी। प्राचीन मठ होने की वजह से यहां पर आसपास के कहीं गांव के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते थे। मठ से कोरनावती के 100 गांव जुड़े हुए हैं।

सोशल मीडिया रील का शौकीन

मठ का महंत लिखामपुरी सोशल मीडिया पर अपने स्टेटस अपलोड करता रहता था। अपना प्रभाव दिखाने के लिए अलग-अलग जगह पर जाकर रील बना था। इसमें लग्जरी गाड़ियों के अलावा हेरिटेज पैलेस, कायलाना झील आदि जगहों के वीडियो है। इतना ही नहीं धार्मिक कार्यक्रमों, प्रवचन के वीडियो भी डालता था।

 

Related Articles