[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी : बिरला शिशु विहार का वार्षिकोत्सव:मॉडल आर्ट और क्राफ्ट डिपार्टमेंट ने लगाई प्रदर्शनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

पिलानी : बिरला शिशु विहार का वार्षिकोत्सव:मॉडल आर्ट और क्राफ्ट डिपार्टमेंट ने लगाई प्रदर्शनी

बिरला शिशु विहार का वार्षिकोत्सव:मॉडल आर्ट और क्राफ्ट डिपार्टमेंट ने लगाई प्रदर्शनी

पिलानी : बिरला शिशु विहार का 69वां वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों द्वारा साइंस, कम्प्यूटर, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों पर मॉडल आर्ट और क्राफ्ट विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर जेपी यादव (वाइस चांसलर, राज ऋषि भृर्तहरि मत्स्य यूनिवर्सिटी, अलवर-राजस्थान) और राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर लीडरशिप डेवलपमेंट स्किल यूनिवर्सिटी, जयपुर थे, जबकि अध्यक्षता बिरला एजुकेशन ट्रस्ट पिलानी के निदेशक मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसएस नायर निदेशक ने की। विशिष्ट अतिथि सुरेश शर्मा डीएसपी चिड़ावा, रणजीत सिंह सेवदा सीआई पिलानी, डॉ. एम कस्तूरी प्राचार्या बिरला बालिका विद्यापीठ, डॉ. वीएन धोलाखंडी (निदेशक, बिरला साइंस म्यूजियम), डॉ. पीसी पंचारिया निदेशक सीरी, डॉ. जीएस गौड़ मुख्य वित्त अधिकारी, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा वाइस चांसलर एसीएसआइआर, धरेन्द्र सिंह प्राचार्य बिरला स्कूल, कैप्टन लोकेश सेन प्राचार्य बिरला पब्लिक स्कूल, कर्नल शोकत अली जन सम्पर्क अधिकारी बिरला एजुकेशन ट्रस्ट, रवि शर्मा प्राचार्य झुंझुनूं एकेडमी थे।

मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में प्राचार्य पवन वशिष्ठ के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बाद में विद्यार्थियों द्वारा कई तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया तथा 190 से अधिक बच्चों को शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने एक प्रस्तुती के माध्यम से सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया। जिसको सभी दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम में जीएस गिल, कपिल शर्मा, विजय तोला, महेश पांडे, अनिल अवस्थी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य पवन वशिष्ठ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin