[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर डिपो के प्लेटफॉर्म पर लगाए स्मार्ट डस्टबिन, चा​र्जिंग पॉइंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर डिपो के प्लेटफॉर्म पर लगाए स्मार्ट डस्टबिन, चा​र्जिंग पॉइंट

सीकर डिपो के प्लेटफॉर्म पर लगाए स्मार्ट डस्टबिन, चा​र्जिंग पॉइंट

सीकर : सीकर रोडवेज डिपो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि राजस्थान रोडवेज ने सीकर व जयपुर बस डिपो को स्मार्ट बनाने के लिए यात्रियों को खास सुविधाएं देना शुरू किया है। इसमें डिपो परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए हर मार्ग के प्लेटफॉर्म पर स्मार्ट डस्टबिन लगाए गए हैं। इनकी खासियत ये है कि इनमें कचरा डालने पर वह बॉक्स में बंद हो जाता है।

गीला व सूखा कचरा डालने के लिए अलग-अलग बॉक्स हैं। इससे परिसर में गंदगी नहीं होगी और मक्खी-मच्छरों से होने वाली परेशानी से भी निजात मिलेगी। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर स्मार्ट चार्जर भी लगाए गए हैं। इन चार्जिंग पॉइंट पर यात्री बस के इंतजार के दौरान स्मार्ट फोन को भी चार्ज कर सकते हैं। सीकर बस डिपो की मुख्य प्रबंधक मुनकेश लांबा का कहना है कि निगम की ओर से निजी कंपनी के साथ अनुबंध कर पहले चरण में सीकर-जयपुर सहित प्रदेश के चार डिपो को स्मार्ट बनाया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद दूसरा चरण शुरू किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के अन्य डिपो को शामिल किया जाएगा। डिपो कैंपस के हर प्लेटफार्म पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यहां से बस में चढ़ने व उतरने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा सकेगी। इसका उद्देश्य डिपो परिसर में चोरी की घटनाओं को रोकना है।

डिपो में यात्रियों की सु​विधा के लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाए गए हैं। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए प्रबंधन द्वारा डिपो परिसर में ही बंजर पड़े पार्क को भी डवलप किया जा रहा है। ताकि यात्री यहां बस के इंतजार के दौरान आराम कर सकें। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मई के अंत तक इस पार्क के डवलपमेंट का काम पूरा कर लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin