[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भिवानी में बीयर की पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा:उत्तराखंड से राजस्थान ले जा रहा था ड्राइवर; 1010 बॉक्स बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

भिवानी में बीयर की पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा:उत्तराखंड से राजस्थान ले जा रहा था ड्राइवर; 1010 बॉक्स बरामद

भिवानी में बीयर की पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा:उत्तराखंड से राजस्थान ले जा रहा था ड्राइवर; 1010 बॉक्स बरामद

भिवानी : हरियाणा में लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस की शराब तस्करों पर पैनी नजर है। भिवानी के थाना तोशाम पुलिस ने गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान बीयर से भरे एक ट्रक पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसमें 1010 पेटी बीयर बरामद हुई है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वह यह बीयर उत्तराखंड से सीकर राजस्थान ले जा रहा था।

थाना तोशाम के सब इंस्पेक्टर रणबीर सिंह अपनी टीम के साथ चुनाव नाकाबंदी ड्यूटी नाका सांगवान चौक, तोशाम में मौजूद थे। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान भिवानी की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रुकवाया। पुलिस टीम द्वारा ट्रक को चेक करने पर ट्रक में बीयर की पेटियां भरी हुई मिली।

पुलिस द्वारा ट्रक चालक से ट्रक में भरी हुई बीयर के संबंध में ट्रांससीट स्लिप पेश करने के लिए कहा गया जो ट्रक चालक स्लिप पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के विरुद्ध एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए ट्रक चालक की पहचान सनी कुमार निवासी बघेला, जिला चुरू राजस्थान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार ट्रक से 1010 पेटी बीयर की बरामद की गई है। इनकी कीमत लाखों रुपए है। ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि वह बीयर को उत्तराखंड से लाया है और इसे राजस्थान के सीकर ले जा रहा था पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin