[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सतरंगी सप्ताह में नारंगी की थीम पर निकाली रैली, शत-प्रतिशत मतदान करवाने की ली शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सतरंगी सप्ताह में नारंगी की थीम पर निकाली रैली, शत-प्रतिशत मतदान करवाने की ली शपथ

सतरंगी सप्ताह में नारंगी की थीम पर निकाली रैली, शत-प्रतिशत मतदान करवाने की ली शपथ

खेतड़ी : राजोता स्थित माता केशरी देवी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में निर्वाचन विभाग द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे थीम आधारित सतरंगी सप्ताह के अंतग्रत सोमवार को नारंगी थीम के तहत मतदान जागरुकता को लेकर रैली का आयोजन किया गया। स्वीप टीम सदस्य रमाकान्त वर्मा ने बताया कि सतरंगी सप्ताह की थीम सोमवार को नारंगी रंग था।

माता केशरी देवी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से समर्पित निर्वाचन अधिकारी सनोज मान ने हरी झंडी दिखाकर नांगरी थीम रैली को रवाना किया। महाविद्यालय से प्रारंभ हुई रैली पंचायत समिति कार्यालय, नीजामपुर मोड़ होते हुए कॉलेज पहुंच कर संपन्न हुई। समर्पित निर्वाचन अधिकारी सनोज मान ने शत-प्रतिशत मतदान करने व करवाने की शपथ दिलाई। रैली का आदर्श नारा वोट करूंगी तभी तो बढुंगी रहा, मतदान जागरुकता के नारे लगाते हुए ग्रामीण, शिक्षक एवं युवाओं ने कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए रैली में भाग लिया। रैली में स्कूली बच्चे नारंगी रंग के झण्डे, पॉकेट बैच लगाकर व नारंगी परिधान में नजर आए।

कॉलेज में पहंची रैली इस मौके पर रमाकांत वर्मा, विरेंद्र अवाना, सुरेंद्र बडेसरा, प्रधानाचार्य संतोष सैनी, सुनिल सैनी, राजेश मलिक, महेंद्र सैनी, कैलाश, अनिता जांगिड़, सुनिल तुंदवाल, रविंद्र आल्हा सहित कॉलेज स्टॉफ, प्रशासन विभाग के कर्मचारी व बच्चों ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin