[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : रेपिस्ट का मददगार गिरफ्तार:सूरजगढ़ इलाके से पकड़ा, सदर थाना पुलिस की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : रेपिस्ट का मददगार गिरफ्तार:सूरजगढ़ इलाके से पकड़ा, सदर थाना पुलिस की कार्रवाई

रेपिस्ट का मददगार गिरफ्तार:सूरजगढ़ इलाके से पकड़ा, सदर थाना पुलिस की कार्रवाई

झुंझुनूं : झुंझुनूं की सदर थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में सहयोग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूरजगढ़ थाना के घरडू निवासी सचिन पुत्र दारा सिंह जाट को दस्तयाब किया है। पुलिस ने आरोपी को सूरजगढ़ इलाके से पकड़ा है।

इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी सुरेश कुमार को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी ने सदर थाना इलाके के गांव से एक नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार किया था। इस मामले में सचिन ने मुख्य आरोपी का सहयोग किया था। पुलिस को सहयोगी सचिन की की काफी समय तलाश थी।

इस संबंध में नाबालिग के पिता की ओर से 5 अगस्त 2022 को सदर थाना में मामला दर्ज करवाया गया था। रिपोर्ट में बताया था कि 4 अगस्त 2022 को रात के 1ः25 के लगभग घर में कुत्ता भौंकने की आवाज उसकी आंख खुल गई थी। उठकर देखा तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी।

पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। टीम ने अलग अलग जगह दबिश दी। इसके बाद सूचना मिलने पर नाबालिग को हरियाणा से दस्तयाब कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया था। उसके बाद मुख्य आरोपी को भी हरियाणा के भिवानी से पकड़ लिया गया था।

आरोपी से पूछताछ कर सहयोग करने वाले की तलाश शुरू की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर अलग अलग जगह दबिश दी गई। सूचना पर आरोपी सचिन को सूरजगढ से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सचिन के खिलाफ सूरजगढ़ थाना में तीन मामले पहले से दर्ज है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad