[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजेन्द्र गुढ़ा बोले-गहलोत का कर्जा उतारने जालोर में करूंगा प्रचार:कहा- शिवसेना सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी को देगी समर्थन, लाल डायरी की पिक्चर अभी बाकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीजयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजेन्द्र गुढ़ा बोले-गहलोत का कर्जा उतारने जालोर में करूंगा प्रचार:कहा- शिवसेना सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी को देगी समर्थन, लाल डायरी की पिक्चर अभी बाकी

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा एक बार फिर अपने बयान से पलट गए। उन्होंने बुधवार को बीजेपी की सह प्रभारी विजया रहाटकर के साथ प्रेस वार्ता कर भाजपा के साथ अपने अलायंस की घोषणा की। यहां उन्होंने जालौर सिरोही में बीजेपी के लिए प्रचार करने की बात कही।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

उदयपुरवाटी/जयपुर : राजस्थान की राजनीति में अपने बयानों के लिए विख्यात पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने यानी शिवसेना शिंदे के साथ अलायंस की घोषणा की। इस दौरान गुढ़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के खिलाफ प्रचार करने की भी बात कही। गुढ़ा ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री ने उदयपुरवाटी को गोद ले रखा था, इस प्रकार अब मेरा भी फर्ज बनता है कि मैं जालौर सिरोही में वापस जाकर गहलोत के बेटे के खिलाफ प्रचार करके उनका कर्ज चुका दूं। गुढ़ा ने जयपुर में शिव सेना के स्टेट कॉर्डिनेटर के तौर पर मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) का गठबंधन है। ऐसे में प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर राजस्थान में भी शिवसेना बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन करेगी। जहां जैसी जरूरत होगी, शिवसेना के नेता और कार्यकर्ता बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुझे सीएम भजनलाल शर्मा ने विशेष तौर पर जालोर-सिरोही सीट की जिम्मेदारी दी है। यह वही सीट है जहां से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव का कर्ज चुकाने के लिए अब मैं पूरी ताकत के साथ जालोर-सिरोही में प्रचार करूंगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कर्ज चुकाना है
पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में मुझे हराने के लिए अशोक गहलोत ने उदयपुरवाटी को गोद ले लिया था। उन्होंने मेरे खिलाफ प्रचार किया था। अब उस कर्ज को चुकाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि अब मैं गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के खिलाफ जालोर-सिरोही में जाकर प्रचार करूंगा। वहीं नागौर सहित अन्य जिस भी सीट पर हमें प्रचार के लिए कहा जाएगा तो वहां हम बीजेपी के समर्थन में प्रचार करेंगे।

गौरतलब है कि उदयपुरवाटी सीट पर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के भगवान राम सैनी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी प्रत्याशी शुभकरण चौधरी दूसरे और शिवसेना प्रत्याशी राजेन्द्र गुढ़ा तीसरे नम्बर पर रहे थे। अब बीजेपी ने झुंझुनूं लोकसभा सीट से शुभकरण चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में जब राजेन्द्र गुढ़ा से शुभकरण चौधरी के समर्थन में प्रचार करने का सवाल किया गया तो वे इसका जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन है तो प्रदेश में भी शिवसेना सभी 25 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन करेगी।

गहलोत ने किया जांच एजेंसियों का दुरुपयोग
राजेंद्र गुढ़ा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर आरोप लगाते हुए कहा कि गहलोत हमेशा केन्द्र सरकार पर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के दुरुपयोग की बात कहते हैं, लेकिन जब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, तो उस समय उन्होंने किस तरह से एसीबी, एसओजी सहित अन्य जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया वो किसी से छिपा नहीं है।

गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान में जब महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे थे और कांग्रेस मणिपुर की घटना को लेकर बात कर रही थी। तब मैंने विधानसभा में राजस्थान में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया था तो मुझे मंत्री पद से हटा दिया गया। इतना ही नहीं मेरे खिलाफ करीब आधा दर्जन झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस का किस तरह से दुरुपयोग किया जाता है वह अशोक गहलोत सरकार में सबने देखा है। गुढ़ा ने कहा कि जिन मामलों में मेरी कोई भूमिका नहीं थी उन में भी मुझे जबरन फंसाने की कोशिश की गई।

राजेन्द्र गुढ़ा 24 जुलाई 2023 को विधानसभा में लाल डायरी लेकर पहुंचे थे। उस समय सदन में जमकर हंगामा हुआ था।
राजेन्द्र गुढ़ा 24 जुलाई 2023 को विधानसभा में लाल डायरी लेकर पहुंचे थे। उस समय सदन में जमकर हंगामा हुआ था।

लाल डायरी की पिक्चर अभी बाकी
विधानसभा चुनावों से पहले 24 जुलाई 2023 को अपनी बर्खास्तगी के बाद राजेन्द्र गुढ़ा सदन में लाल डायरी लेकर पहुंचे थे। वे सदन में डायरी को टेबल करना चाहते थे, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने इसकी इजाजत नहीं दी, लेकिन गुढ़ा नहीं माने। इसके बाद हंगामा बढ़ गया और गुढ़ा को मार्शल बुलाकर बाहर निकाल दिया गया। गुढ़ा ने आरोप लगाया था कि इस लाल डायरी में गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार का लेखा-जोखा हैं।

उन्होंने समय-समय पर इसके पन्नों का खुलासा भी किया। जिसे बीजेपी ने चुनावी मुद्दा भी बनाया था। अब गुढ़ा का कहना है कि अभी लाल डायरी के कुछ पन्ने ही सामने आए हैं, लेकिन अभी पूरी पिक्चर बाकी हैं। उन्होंने कहा कि अभी लोकसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। सरकार भी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। जैसे ही लोकसभा चुनाव सम्पन्न होंगे। वे लाल डायरी में कैद गहलोत सरकार के काले कारनामों को सबके सामने लेकर आएंगे।

गुढ़ा ने यह भी कहा कि जिस प्रकार से देश में सिटिंग मुख्यमंत्री जेल जा रहे हैं, उसी प्रकार राजस्थान में भी बहुत जल्द कुछ ऐसे खुलासे होंगे, जिसके बाद यहां भी कई बड़े चेहरों को सलाखों के पीछे देखा जा सकता है। वहीं, राजेंद्र गुढ़ा ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं शिवसेना शिंदे के साथ हूं और वहीं रहूंगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin