[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मतदान के प्रति किया जागरुक:लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

मतदान के प्रति किया जागरुक:लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

मतदान के प्रति किया जागरुक:लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा आज मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए रैली का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, बंशीधर सैनी पूर्व ब्लाक शिक्षा अधिकारी, वार्ड पार्षद अनिल शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर विश्व भारती शिक्षा संस्थान से रवाना किया। जिसमें गणेश दायमा, नरेश बागड़ी, भूपेश पारीक, श्रीचंद, राकेश, सुरेश, नरेंद्र दायमा, बंशीधर सैनी आदि लोगों ने मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया गया।

मतदाता जागरूकता रैली के इस अभियान में विश्व भारती शिक्षण संस्थान के स्कूली बच्चों ने नारे लगाकर बैनर के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। ट्रस्ट के तहसील प्रभारी नरेश कुमार बागड़ी ने बताया की पूरी शेखावाटी में ट्रस्ट के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया है जो आज नवलगढ़ से शुरू किया गया है जो कोठी रोड़ होते हुए नया बाजार से रवाना होकर मुख्य बाजार से होते हुए गली मोहल्ले में जागरूकता का अभियान करके वार्ड नंबर 36 में समापन किया गया।

मतदाताओं को जागरूक कर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए बच्चों द्वारा नारे लगाकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin