[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांगानेर विधानसभा में कार्यालय का हुआ उद्घाटन:प्रताप सिंह ने खाचरियावास कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, पुष्पेंद्र भारद्वाज भी रहे मौजूद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांगानेर विधानसभा में कार्यालय का हुआ उद्घाटन:प्रताप सिंह ने खाचरियावास कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, पुष्पेंद्र भारद्वाज भी रहे मौजूद

सांगानेर विधानसभा में कार्यालय का हुआ उद्घाटन:प्रताप सिंह ने खाचरियावास कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, पुष्पेंद्र भारद्वाज भी रहे मौजूद

जयपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी अपना दम खम दिखाने में लगी हुए हैं। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास के प्रधान चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के बाद विभिन्न विधानसभाओ में भी कांग्रेस के चुनावी कार्यालय खोल रहे हैं, इसी कड़ी में सांगानेर विधानसभा में भी कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा प्रत्याशी प्रताप सिंह ने उद्घाटन किया।

कांग्रेस ने मानसरोवर में न्यू सांगानेर रोड पर रीको कांटे के पास विधानसभा प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज के जनसेवा कार्यालय पर ही कांग्रेस का लोकसभा चुनावी कार्यालय खोला है जिसमे हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बने हुए अभी तीन महीने भी नहीं हुए हैं और जनता अभी से ही त्राहिमाम करने लगी है। अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं ।

गत दिवस ही मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में तैनात जवान के बेटे ने एक ठेले वाले की बैट से वार कर हत्या कर दी। कुछ दिन पूर्व राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल में लापरवाही के चलते एक गरीब परिवार के युवा सचिन शर्मा की मृत्यु हो गई थी लेकिन सरकार ने मदद के नाम पर अपने हाथ खींच लिए ,ये पर्ची वाली सरकार है, बिना पर्ची के कुछ नही कर सकती ।

इसी दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व सांगानेर से विधायक प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि लोग इस सरकार की मंशा समझने लगे हैं कि अबकी बार भाजपा का झूठ और खोखले वादों पर जनता वोट का प्रहार करेगी और इनका 400 पार का सपना यूं ही रह जायेगी।

इस दौरान और भी कई वक्ताओं ने संबोधित किया उद्घाटन के अवसर पर उमड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से प्रताप सिंह ने घर घर जाकर कांग्रेस के काम को और मेनिफेस्टो को जनता तक पहुचाकर लोगो से वोट देने की अपील करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रतन सैनी, बबलू चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम धर्मसिंह सिंघानिया , पूर्व पार्षद कमल वाल्मीकि , मुकेश शर्मा , कमलेश गोयल , मनमोहन गुर्जर रामेश्वर नेता , बंशी बापलावत , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश व्यास मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा , हरिओम स्वर्णकार , राजेंद्र सेठी ,हरीश शर्मा , राजू छावड़ी , घनश्याम शर्मा , हनुमान सैनी , कल्याण प्रजापत , हनुमान शर्मा व पार्षद शंकर बाजडोलिया, रामसिंह चौधरी , आशीष परेवा , रमेश शर्मा , शिवराज गुर्जर , राकेश चौधरी , विजेंद्र सैनी ,हेमराज बैरवा ,दामोदर मीणा पार्षद प्रत्याशी चंद्रवीर सिंह , सुभाष नौनिहाल , कृष्णा अवतार शर्मा ,मीना शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin