[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झोपड़ियों में लगी आग:आग की चपेट में आने से 2 गैस सिलेंडर फटे, 10 से ज्यादा झोपड़ियां जली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झोपड़ियों में लगी आग:आग की चपेट में आने से 2 गैस सिलेंडर फटे, 10 से ज्यादा झोपड़ियां जली

शहर के अफसाना जोहड़े में बनी झुग्गी झोपड़ियों में अचानक देर रात को भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस आगजनी के बाद एक के बाद एक गैस के सिलेंडर फटने लगे। इस दौरान बस्ती में दो सिंलेडर फटने से जोरदार धमाके हुए। झोपड़ियों मे रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के अफसाना जोहड़े में बनी झुग्गी झोपड़ियां में अचानक देर भीषण आग लग गई। इस आग जनी के बाद एक के बाद एक गैस के सिलेंडर फटने लगे। इस दौरान बस्ती में दो सिंलेडर फटने से जोरदार धमाके हुए। झोपड़ियों रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। टीवी, फ्रिज, वासिंग मशीन साहित अन्य सामान जल गया।

आग की चपेट में आने से 2 गैस सिलेंडर फटे, 10 से ज्यादा झोपड़ियां जली
आग की चपेट में आने से 2 गैस सिलेंडर फटे, 10 से ज्यादा झोपड़ियां जली

हालांकि इन धमाकों के बीच गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। इस आगजनी में लगभग 10 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। अफसाना जोहड़े में बनी 10 से ज्यादा झुगी- झोपड़िया में अचानक आग लग गई और आग की लपटों से कई और झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई। इस आगजनी में गरीब लोगों के लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

झोपड़ियों में लगी आग
झोपड़ियों में लगी आग

झोपड़ियों में रखा उनके खाने-पीने का सामान कपड़े, बिस्तर जलकर राख हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद 2 घण्टे बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। फिलहाल इस आगजनी के बाद झोपड़ी में रहने वालों के पास सिर छुपाने का कोई ठिकाना नहीं है और न ही खाने के लिए कुछ बचा है।

इस घटना की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना के पुलिस भी मौके पर पहुंची कोतवाल पवन कुमार चौबे ने बताया कि अचानक आग लगी और उसके बाद सिलेंडर फट गया। जिसके कारण आग और भी ज्यादा बढ़ गई। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सूचना दी गई, मौके पहुंचकर दो फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आगजनी के शिकार लोगों का घर बार जल गया है। नुकसान का आकलन प्रशासन द्वारा किया जाएगा

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin