[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रक-बाइक में भिड़ंत, सिर कुचलने से युवक की मौत:ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार, बाइक के परखच्चे उड़े


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रक-बाइक में भिड़ंत, सिर कुचलने से युवक की मौत:ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार, बाइक के परखच्चे उड़े

ट्रक-बाइक में भिड़ंत, सिर कुचलने से युवक की मौत:ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार, बाइक के परखच्चे उड़े

कोटा : ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। ट्रक का टायर युवक के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। वहीं ट्रक को जब्त कर आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना कोटा के रामगंजमंडी में मंगलवार दोपहर 2 बजे हुई।

चेचट एसएचओ मनसीराम बिश्नोई ने बताया कि स्टेट हाईवे 9A पर बाइक सवार युवक कुमार माली (32) पुत्र कन्हैयालाल माली मोड़क की ओर से आ रहा था। वहीं ट्रक चेचट से मोड़क की ओर जा रहा था। इसी दौरान पर पेट्रोल पंप के पास बाइक और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गया। भिड़ंत के युवक उछलकर सड़क गिरा। इस दौरान युवक के सिर को कुचलता हुआ ट्रक आगे निकल गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जो ढोढखेड़ी भानपुरा (मध्यप्रदेश) का रहने वाला था।

हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची चेचट पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को चेचट CHC की मॉर्च्युरी में रखवाया। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दी।

दो दिन पहले रोड एक्सीडेंट में घायल राहुल ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दो दिन पहले रोड एक्सीडेंट में घायल राहुल ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इधर, स्टेट हाईवे 9A पर पर दो दिन पहले दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए राहुल गुर्जर (20) की झालवाड़ में मंगलवार दोपहर 12 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। जो चेचट के इंटरनेशनल कॉलोनी का रहने वाला था। बता दें, राहुल गुर्जर को सिर में गंभीर चोटें आने पर चेचट से झालावाड़ जिला हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार हरिओम लोढा (24), सुरेश बैरवा (23) गंभीर हालत में झालवाड़ हॉस्पिटल में भर्ती है। जो भोलू गांव (चेचट) के रहने वाले हैं।

मौत का हाईवे का बना
स्टेट हाईवे मौत का हाईवे बनता जा रहा है। एक साल में एक्सीडेंट से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें, तीन महीने पहले ही एक बेकाबू ट्रक से बाइक पर बैठे दादा-दादी और पोते को कुचल दिया था, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं 5 महीने पहले इसी रोड पर बैंककर्मी की भी एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। धानमंडी के सामने और हॉस्पिटल के पास दो राहगीर महिलाओं को ट्रक से पीछे से कुचल दिया था। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ रहे हादसे
ग्रामीणों ने कहा कि हाईवे पर पर चलने में भी डर लगने लगा है। आरएसआरडीसी ने स्टेट टोल प्लाजा बना रखा है। लेकिन रोड मैपिंग को नहीं देखता। सुरक्षा के इंतजाम नहीं करता। पूरा स्टेट हाईवे डबल लाइन में है, लेकिन सड़क की दोनों लाइन के बीच मे कई इंच की दरारें आ रही है। जिसके कारण दोनों तरफ के वाहन अधिकतर एक ही लेन में चलते हैं। ऐसे में आए दिन हादसे होते रहते हैं।

RSRDC को रेड जॉन लेटर का इंतजार
आरएसआरडीसी एईएन बी. एल महावर ने कहा कि स्टेट हाईवे पर ज्यादा एक्सीडेंट होने पर स्थानीय प्रशासन और थाना रेड जॉन घोषित करता है। इसके बाद हम वहां पुख्ता इंतजाम करते है। अभी तक हमारे पास कोई लेटर नहीं आया है। फिर भी संवेदनशील स्थान पर ब्रेकर लगवाएं जाएंगे। सड़क पर बीच में 3-4 किलोमीटर में दरारे है, जिन्हें समय-समय पर दुरुस्त करवाया जाता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin