[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मिट्‌टी धंसने से दबी मनरेगा महिला मजदूर की मौत:साइट से दूसरी जगह ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरवाने का करवाया जा रहा था काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मिट्‌टी धंसने से दबी मनरेगा महिला मजदूर की मौत:साइट से दूसरी जगह ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरवाने का करवाया जा रहा था काम

खंडेला : खंडेला के ग्राम पंचायत गोकुल का बस के फतेहपुरा भोमियांन में चल रहे मनरेगा के कार्य करते समय मिट्टी की खदान गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई और दो महिला घायल हो गई। फतेहपुरा भोमियांन में स्थित बिलुलाई जोहड़े में मनरेगा का कार्य चल रहा था। मिट्टी की खदान से मिट्टी की खुदाई के दौरान खदान की मिट्टी गिरने से 3 महिला मजदूर मिट्टी के नीचे दब गई। साथी महिलाओं ने तीनों घायल महिलाओं को खदान से बाहर निकाला और उप जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने महिला मजदूर फूली देवी (58) पत्नी ओमप्रकाश बलाई को मृत घोषित कर दिया गया तथा दो महिला मजदूर संतोष देवी व राधा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मृतका के शव को राजकीय चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। जहां परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम नहीं होने दिया। विधायक सुभाष मील,उपखंड अधिकारी ब्रजेश कुमार, तहसीलदार धीरज झाझडिया, विकास अधिकारी मानसिंह ने परिजनों से बातचीत कर समझाइश की। परिजनों को सरकारी नियमों के अनुसार ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने का आश्वासन दिया तथा मृतका के पुत्र को पंचायत समिति स्तर पर संविदा कर्मी के रूप में लगाने पर सहमति हुई।

सहमति के बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा मृतका का पोस्टमॉर्टम किया गया। परिजनों ने बताया कि मनरेगा कार्य स्थल से दूसरी जगह ट्रैक्टर लगाकर मिट्टी भराई करवाई जा रही थी, जिससे मिट्टी धंसने से महिला की मौत हो गई।

विकास अधिकारी मानसिंह ने बताया कि फतेहपुर भोमियान में मनरेगा कार्य के दौरान मिट्टी की खदान में मिट्टी गिरने से महिला मजदूर की मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच करवाई जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों को सरकारी नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी तथा मृतका के पुत्र को पंचायत समिति अपने स्तर पर संविदा पर लगाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22