[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गहलोत फिर से कोरोना पॉजिटिव, सांस लेने में परेशानी:पूर्व मुख्यमंत्री को स्वाइन फ्लू भी; SMS हॉस्पिटल में एडमिट, जानें- क्या बोले डॉक्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गहलोत फिर से कोरोना पॉजिटिव, सांस लेने में परेशानी:पूर्व मुख्यमंत्री को स्वाइन फ्लू भी; SMS हॉस्पिटल में एडमिट, जानें- क्या बोले डॉक्टर

गहलोत फिर से कोरोना पॉजिटिव, सांस लेने में परेशानी:पूर्व मुख्यमंत्री को स्वाइन फ्लू भी; SMS हॉस्पिटल में एडमिट, जानें- क्या बोले डॉक्टर

जयपुर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आज तबीयत खराब होने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। गहलोत की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनको सांस लेने मे तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें आईडीएच सेंटर में भर्ती किया है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी उनकी हालत स्थिर है।

एसएमएस के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया- रात करीब 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री को भर्ती करवाया था। डॉक्टरों ने उनकी जांच करवाई। वे कोविड और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव हैं। डॉक्टर प्रकाश केसवानी की यूनिट में वे भर्ती हैं। दूसरे सीनियर डॉक्टरों की टीम भी उनकी देखरेख कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी।

डॉक्टरों ने बताया- गहलोत को जब देर रात हॉस्पिटल लेकर आए तो उनकी प्रारम्भिक जांच में ऑक्सीजन सेच्युरेशन लेवल डाउन मिला था। ये लेवल 85-90 के बीच होने पर उन्हें रात में एडमिट रहने के लिए कहा था। अजा सुबह उनके सभी वाइटल जैसे बीपी, पल्स रेट्स समेत अन्य शारिरीक पैरामीटर नॉर्मल है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें अभी ऑक्सीजन लगाई गई है। बीते कुछ दिन से गहलोत की तबीयत खराब है। बुखार-जुकाम के अलावा उन्हें सर्दी लगने और सांस लेने में हल्की तकलीफ थी।

पहले भी हो चुके है दो बार कोविड पॉजिटिव

अशोक गहलोत इससे पहले साल 2021 और साल 2023 में भी कोविड पॉजिटिव हो चुके है। उस समय एसएमएस के डॉक्टरों ने उन्हें होम आइसोलेट करते हुए ट्रीटमेंट किया था। इस बार वे कोविड पॉजिटिव होने के साथ स्वाइन फ्लू पॉजिटिव भी आए हैं। इसके अलावा साल 2021 में ही गहलोत को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एसएमएस के कार्डियोलॉजी विंग में भर्ती करवाया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22