[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : कोचिंग फीस जमा करने के लिए की लूट:मेहाडा में फाइनेंस कर्मचारी से लूट की वारदात का खुलासा, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

खेतड़ी : कोचिंग फीस जमा करने के लिए की लूट:मेहाडा में फाइनेंस कर्मचारी से लूट की वारदात का खुलासा, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

खेतड़ी : कोचिंग फीस जमा करने के लिए की लूट:मेहाडा में फाइनेंस कर्मचारी से लूट की वारदात का खुलासा, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

खेतड़ी :  मेहाडा में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से मारपीट कर लूट की वारदात का पुलिस ने बुधवार शाम को खुलासा किया। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि भारत फाइनेंस कंपनी के मैनेजर सिंघाना निवासी संत कुमार यादव ने 28 सितंबर को रिपोर्ट दी कि मैनेजर के पद पर कार्यरत कानाराम गुर्जर महिला सहायता समूह के कलेक्शन के लिए मेहाड़ा आया था।

इस दौरान जब वह बाथरुम करने के लिए रुका तो बाइक पर तीन युवक आए और बिजली के केबल से वार कर हथियार की नोंक पर उससे एक लाख 37 हजार रुपए से भरा हुआ बैग छीनकर फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थानाधिकारी सरदारमल यादव के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया।

पुलिस ने वारदात के दौरान मेहाड़ा व आसपास मे लगे सीसीटीवी खंगाले। इस दौरान कांस्टेबल चौखाराम को बुधवार सुबह मुखबिर के जरिए सूचना मिली की वारदात में शामिल आरोपी अपने गांव आए हुए हैं तथा वह कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर पुलिस ने ढाणी रामदास तन बेसरड़ा निवासी संदीप पुत्र रतिराम और बेसरड़ा निवासी संदीप कुमार उर्फ प्रधान पुत्र कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

घरवालों ने कोचिंग के पैसे नहीं दिए तो की लूट

पुलिस ने आरोपियों से वारदात के बारे में पूछताछ की तो सामने आया कि संदीप उर्फ प्रधान नीमकाथाना में बीएसएफ की तैयारी कर रहा है। कोचिंग में परिवार वालों द्वारा खर्चा नहीं देने के कारण वह तंगहाली में आ गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की वारदात करने की योजना बनाई। वारदात करने के बाद वह आपस में हिस्सेदारी कर फरार हो गए थे।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और नकदी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान टीम में थानाधिकारी सरदारमल यादव, एएसआई पतराम सिंह, एएसआई बाबूलाल, कांस्टेबल चोखाराम आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad