यमुना से पानी की मांग:धरने पर बैठी महिलाएं, कहा – नहर के बिना खेती कर पाना मुश्किल
यमुना से पानी की मांग:धरने पर बैठी महिलाएं, कहा - नहर के बिना खेती कर पाना मुश्किल
चिड़ावा : चिडावा- सिघाना सड़क मार्ग बस स्टैंड लालचौक पर किसान सभा के बैनर तले नहर मांग रहे किसान आज 28 वें दिन भी धरने पर बैठे रहे। अध्यक्षता किसान नेता बूंटीराम चाहर ने की।
धरने की अगुवाई कर रही 80 वर्ष की महिला माली, 75 वर्षीय भगवती व 65 वर्षीय जानम बानो ने कहा कि पानी हो तो बच्चे पढ़ें, पशु पालने व खेती कर जीवन यापन हो वरना जीवन संकट में आ गया है।
80 वर्षीय माली देवी के आंखों में आंसू बह चले और भगवती व बानो भी हताश व मायूस हो गई। ये सभी महिलाएं घर से विशेष रूप से यमुना नहर मुद्दे को समर्थन पहुंचाने आई हैं। अब ये महिलाएं अलग अलग गांव जाकर महिला व पुरुषों को आंदोलन से जोड़ने का कार्य करेंगी।
धरने में किसान सभा के बजरंग बराला, राजेन्द्र सिंह, विजेंद्र शास्त्री, जगराम, राजवीर, शीशराम सैनी, भानराम कलगांव, अमिलाल मेघवाल, प्रदीप चिडावा, अजय भैसावता, बिट्टू सिरसला, सूण्डाराम , अशोक, बनवारीलाल, दयाराम, कपिल, महेश, मुकेश, प्रभुराम, सौरभ, करण ,जयसिंह , महेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039127


