[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

JEE मेन एग्जाम से पहले छात्रा ने सुसाइड किया:लिखा- सॉरी मम्मी-पापा, मैं नहीं कर पाई, आई एम लूजर, यही लास्ट ऑप्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

JEE मेन एग्जाम से पहले छात्रा ने सुसाइड किया:लिखा- सॉरी मम्मी-पापा, मैं नहीं कर पाई, आई एम लूजर, यही लास्ट ऑप्शन

JEE मेन एग्जाम से पहले छात्रा ने सुसाइड किया:लिखा- सॉरी मम्मी-पापा, मैं नहीं कर पाई, आई एम लूजर, यही लास्ट ऑप्शन

कोटा : कोटा में 12वीं की छात्रा के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। छात्रा का 30 जनवरी को JEE मेन का पेपर होना था। घटना सोमवार सुबह दस बजे बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के शिव मंदिर 120 फीट रोड की है।

छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि ‘मम्मी पापा मैं JEE नहीं कर पाई, इसलिए में सुसाइड कर रही हूं।’

छात्रा निहारिका।
छात्रा निहारिका।

बोरखेड़ा थाना ASI रेवतीरमन ने बताया- शिव मंदिर 120 फीट रोड बोरखेड़ा निवासी विजय सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उनकी पुत्री निहारिका (18) 12वीं क्लास में पढ़ती थी। कल उसका जेईई एडवांस का पेपर होने वाला था। सोमवार सुबह उसने घर में फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। पता लगने पर परिजन उसे फंदे से उतारकर एमबीएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने निहारिका को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पढ़ाई के चलते तनाव में होने की बात कही है। छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने JEE मेन पास नहीं करने पर सुसाइड करने की बात लिखी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छात्रा के कमरे से मिला सुसाइड नोट।
छात्रा के कमरे से मिला सुसाइड नोट।

मैं अच्छी बेटी नहीं हूं, यही लास्ट ऑप्शन

छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा- ‘मम्मी पापा मैं जेईई नहीं कर पाई, इसलिए मैं सुसाइड कर रही हूं, मैं एक लूजर हूं, मैं अच्छी बेटी नहीं हूं। सॉरी मम्मी पापा है’।

कमरे में लगाया फंदा

चचेरे भाई विक्रम ने बताया कि तीन बहनों में निहारिका सबसे बड़ी थी। पिता विजय बैंक में गनमैन हैं। सोमवार सुबह विजय ड्यूटी पर चल गए। निहारिका दूसरी मंजिल पर अपने रूम में पढ़ाई कर रही थी। परिवार के अन्य सदस्य नीचे थे। सुबह 10 बजे करीब दादी ने रूम का गेट खटखटाया। निहारिका ने गेट नहीं खोला। दादी ने चिल्लाकर सबको बुलाया। मौके पर जाकर देखा तो निहारिका ने गेट के ऊपर बने रोशनदान से फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोर्चरी के बाहर मौजूद परिजन व पुलिसकर्मी।
मोर्चरी के बाहर मौजूद परिजन व पुलिसकर्मी।

विक्रम ने बताया कि निहारिका पढ़ने में तेज थी। पिछले साल 12 वीं में उसके कम नम्बर आए थे। इसलिए वह दोबारा 12 वीं कर रही थी, साथ में जेईई की भी तैयारी कर रही थी। 30 जनवरी को उसका जेईई मेन का एग्जाम था। एग्जाम को लेकर वो काफी तनाव में थी। रोज 6-7 घंटे पढ़ती थी। उसकी ऑन क्लास भी चलती थी। वो अक्सर पढ़ाई में ही लगी रहती थी।

एक सप्ताह में दूसरा सुसाइड

कोटा में स्टूडेंट्स सुसाइड की एक सप्ताह में दूसरी घटना है। इससे पहले नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने 23 जनवरी को सुसाइड कर लिया था। मोहमद जैद (19) उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था। कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के न्यू राजीव गांधी नगर इलाके में एक हॉस्टल में रहता था। उसने हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदा लगा लिया था। 24 जनवरी को घटना का पता लगा था। साल 2024 में स्टूडेंट सुसाइड की ये दूसरी घटना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker