[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अपराध नियंत्रण में झुंझुनूं प्रदेश में 13वें स्थान पर:90 प्रतिशत मामले निपटाए, संभाग में दूसरे नंबर पर रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अपराध नियंत्रण में झुंझुनूं प्रदेश में 13वें स्थान पर:90 प्रतिशत मामले निपटाए, संभाग में दूसरे नंबर पर रहा

अपराध नियंत्रण में झुंझुनूं प्रदेश में 13वें स्थान पर:90 प्रतिशत मामले निपटाए, संभाग में दूसरे नंबर पर रहा

झुंझुनूं : महिला अपराध नियंत्रण में झुंझुनूं प्रदेश में अच्छी स्थिति है। ये खुलासा गृह मंत्रालय की ओर से जारी वर्ष 2023 की आईटीएसएसओ की रिपोर्ट में हुआ है। झुंझुनूं प्रदेश में 13वें स्थान पर रहा है। जबकि संभाग में 2 नंबर पर रहा है।

इससे पहले वर्ष 2022 में झुंझुनूं की स्थिति बेहद चिंताजनक थी। झुंझुनूं जिला प्रदेश में 27 वें स्थान पर था। लेकिन वर्ष 2023 का आंकड़ा खुश करने वाला है। वर्ष 2023 में झुंझुनूं में महिला अत्याचार व पॉक्सो से जुड़े 150 मामले दर्ज हुए थे। जिसमें 137 मामलों का झुंझुनूं पुलिस ने निपटारा कर दिया था। यानी 90.7 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया गया था। इनमें सबसे ज्यादा झुंझुनूं कोतवाली थाने में 20 व सूरजगढ़ थाने में 19 मामले आए।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से प्रदेश व जिलों की रैंकिंग जारी की गई है। ये रैंकिंग ज्यादती व पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में की गई पुलिस की कार्रवाई और उसके निबटारे के साथ ही पीड़ित पक्ष की संतुष्टि के आधार पर जारी की गई है।

झुंझुनूं एसपी देवेन्द्र बिश्नोई ने बताया कि थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद दो महीने में निस्तारण के आदेश दे रखे हैं। मुकदमे सही समय पर दर्ज कर उनका निस्तारण समय पर करने का प्रयास रहेगा। पेंडिंग मामलों पर भी फोकस करेंगे।

साल 2023 के आंकड़े
थाना दर्ज मामले एफआर चार्जशीट पेंडिंग
कोतवाली 20 11 08 01
सदर 08 04 03 01
बगड़ 08 02 05 01
बिसाऊ 01 00 01 00
धनूरी 02 00 02 00
मलसीसर 02 01 01 00
मण्डावा 03 01 02 00
गुढ़ा 18 03 14 01
मुकुन्दगढ़ 05 02 02 01
नवलगढ़ 16 10 02 04
चिड़ावा 11 06 04 01
मण्ड्रेला 07 03 04 00
पिलानी 16 06 04 06
सुल्ताना 03 00 03 00
सूरजगढ़ 19 08 10 01
बुहाना 05 02 02 01
पचेरी 02 01 01 00
सिंघाना 04 01 03 00

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin