[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर के कलाकारों ने उकेरे भगवान राम के चित्र:शुभ विचार संस्थान के साथ मिलकर 40 कलाकारों ने श्रीराम को रंगों से किया याद

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर के कलाकारों ने उकेरे भगवान राम के चित्र:शुभ विचार संस्थान के साथ मिलकर 40 कलाकारों ने श्रीराम को रंगों से किया याद

जयपुर के कलाकारों ने उकेरे भगवान राम के चित्र:शुभ विचार संस्थान के साथ मिलकर 40 कलाकारों ने श्रीराम को रंगों से किया याद

जयपुर : शुभ विचार संस्था और राजस्थान ललित कला अकादमी की ओर से अकादमी की कला दीर्घा में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और उनके विभिन्न पहलुओं पर चित्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान और जयपुर के 40 से अधिक सीनियर और युवा चित्रकारो ने भाग लिया और श्रीरामचंद्र के जीवन पहलूओ पर आधारित चित्रों को चित्रित किया। इसमें किसी ने अयोध्या को दिखाया तो किसी ने अयोध्या का राज तिलक करते हुए किसने राम के एक करुणा भाव को दिखाया।

इस तरह से अलग-अलग प्रकार से सभी कलाकारों ने अपनी दृष्टि विवेक राम के जीवन चरित्र को उतरित करने का प्रयास किया। भाग लेने कलाकारों में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार धर्मेंद्र राठौड़, नीलू कंवरिया, वंदना व्यास, तृप्ति निर्वाण, पूर्णिमा पंत, बिंदु सलूजा, सावित्री शर्मा, रेनू नावरिया, किरण राजे, पूजा भारद्वाज, ज्योति चौरड़िया, रितु शर्मा, मिंटू भारद्वाज, प्रिया मारू, विभोर शर्मा, अंशुल राठौड, अक्षरा माहेश्वरी, रश्मि राजावत, भूमिका सिंह, श्रुति नैन, रेखा अग्रवाल, ऋतु माहवार, सिमरन सोनी, शीला पुरोहित, भावना मनीष के नाम प्रमुख है।

राजस्थान और जयपुर के 40 से अधिक सीनियर और युवा चित्रकारो ने भाग लिया और श्रीरामचंद्र के जीवन पहलूओ पर आधारित चित्रों को चित्रित किया।
राजस्थान और जयपुर के 40 से अधिक सीनियर और युवा चित्रकारो ने भाग लिया और श्रीरामचंद्र के जीवन पहलूओ पर आधारित चित्रों को चित्रित किया।

एकेडमी के सचिव डॉ रजनीश हर्ष और शुभ विचार के संस्थापक जीतेन्द्र शर्मा ने बताया कि शिविर में कलाकारों के मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ कला साधक महावीर भारती, संदीप सुबेंद् विनय शर्मा, विनय त्रिवेदी, संस्कार भारती के बनवारी लाल चतर, राजस्थान विश्वविद्यालय ललित कला संकाय के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, सरल बिहारी मंदिर महंत दीपक गोस्वामी सत्यजीत तालुकादर अमित राज गोयल निर्मला कुल्हारी भी नजर आए। इस कार्यशाला में जो चित्र चित्रित कैनवास के ऊपर हुए हैं। उनकी एग्जीबिशन जवाहर कला केंद्र में ही लगाई जाएगी ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin