[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोबाइल चलाने पर डांटा तो छात्रा ने किया सुसाइड:अक्सर मोबाइल पर गेम खेलती थी, पिता ने कहा 10वीं में हो पढ़ाई कर लो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोबाइल चलाने पर डांटा तो छात्रा ने किया सुसाइड:अक्सर मोबाइल पर गेम खेलती थी, पिता ने कहा 10वीं में हो पढ़ाई कर लो

मोबाइल चलाने पर डांटा तो छात्रा ने किया सुसाइड:अक्सर मोबाइल पर गेम खेलती थी, पिता ने कहा 10वीं में हो पढ़ाई कर लो

कोटा : कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक पंद्रह साल की नाबालिग ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बालिका को उसके पिता ने मोबाइल चलाने पर डांट दिया था। इस बात से नाराज होकर उसने शाम 6 बजे फंदा लगा लिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

बोरखेड़ा थाने के सीआई जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बनवारीलाल अपने परिवार के साथ बोरखेड़ा के बजरंगनगर में अपने ससुराल में रहते हैं। उनकी बेटी कृपांशी (15) शनिवार शाम को स्कूल से आने के बाद पिता का मोबाइल चलाने लगी। बनवारीलाल प्राइवेट काम करते हैं। उन्हें काम पर जाना था। उन्होंने कृपांशी से मोबाइल मांगा। मोबाइल लेने के बाद कृपांशी को डांट दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में ध्यान लगाओ, दसवीं क्लास में पढ़ती हो एग्जाम आने वाले हैं। दिनभर जब भी देखो मोाबइल में लगी रहती है। पिता की डांट से कृपांशी नाराज हो गई और मोबाइल देकर कमरे में चली गई।

खाने के लिए बुलाया तो लगा पता
काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई। रात करीब आठ बजे उसे खाने के लिए आवाज लगाई लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर घरवालों को आशंका हुई। पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर कृपांशी फंदे पर लटकी हुई थी। उसे फंदे से उताकर एमबीएस अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

नाराज हो जाती थी इसलिए नहीं दिया ध्यान
पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे थाने के हैड कांस्टेबल द्वारका लाल ने बताया कि घरवालों से जानकारी लेने पर सामने आया है कि कई बार उसे मोबाइल पर गेम खेलने और वीडियो देखने को लेकर पिता डांट दिया करते थे। इससे वह नाराज हो जाती थी। शनिवार शाम को भी पिता ने डांटा तो वह नाराज होकर कमरे में चली गई। ऐसे में घरवालों को लगा नहीं कि वह ऐसा कदम उठा लेगी। नाराज हो जाती थी कुछ देर बाद गुस्सा खत्म होने पर फिर घरवालों से बात कर लिया करती थी। लेकिन शनिवार को उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार पिता की डांट से ही सुसाइड की बात सामने आई है। इसके अलावा कोई दूसरा कारण अभी सामने नहीं आया है। इधर, घरवालों ने मामले में कोई बात करने से साफ मना कर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin