[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा सम्मेलन:युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का किया आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा सम्मेलन:युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का किया आह्वान

खेतड़ी में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा सम्मेलन:युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का किया आह्वान

खेतड़ी : खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन परिसर में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद का खेतड़ी से गहरा नाता रहा है, यहां के राजा अजीत सिंह के सहयोग से ही स्वामी विवेकानंद विश्व के पटल पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने देश को गौरवान्वित करने का कार्य किया था। खेतड़ी में बना अजीत विवेक संग्रहालय आज देश के लोगों को मित्रता एवं देश की प्रगति को लेकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

आज हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रुति भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर, केसीसी महाप्रबंधक जीडी गुप्ता थे। जबकि अध्यक्षता मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने की।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो के धर्म सम्मेलन में भाषण देकर खेतड़ी और देश को पूरे विश्व में अलग पहचान दी थी। स्वामी विवेकानंद की मानव सेवा ही मुख्य अध्याय था।

विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को प्रेरित करने के लिए अपना अहम योगदान दिया था। देश के महापुरुषों ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश को आगे बढ़ाने में नई दिशा दी थी। दृढ़ निश्चय का संकल्प लेकर सफलता हासिल की जा सकती है। जब असफलता मिलती है तो भाग्य को दोष दिया जाता है, लेकिन मंजिल निश्चित संकल्प कर सच्चाई के मार्ग पर चलाया जाए तो भाग्य को भी बदला जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपखंड की 17 सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के 866 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।

इस मौके पर पूनम धर्मपाल, डॉ.राघवेंद्र पाल, विपिन शर्मा, अशोक सिंह शेखावत, निखिल शर्मा, बबलू अवाना, रोहतास मनकस, प्रभु राजोता, सतनारायण भार्गव, डॉ.आदित्य गुर्जर, सतीश कुमार खारडिया, अरुण महाराज, अशोक महाराज, प्रशांत महाराज, हरि महाराज, रमाकांत वर्मा, राहुल शर्मा, चंद्र मोहन, प्रेम कुमार, अभिषेक बबेरवाल, उमा शंकर सैनी, गोपी राम सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

इसी प्रकार राजकीय पंचायत समिति सार्वजनिक पुस्तकालय में आज विवेकानंद जयंती केरियर डे के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय अध्यक्ष चौथमल सैनी ने की। समारोह के मुख्य अतिथि उपकोष अधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुर्जर थे। इस अवसर पर पाठक उमा कुमारी ने कहानी के माध्यम से विवेकानंद जी की शिक्षाओं की जानकारी प्रस्तुत की। उपकोष अधिकारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी को व्याकरण का ज्ञान खेतड़ी के राजा अजीत सिंह जी के गुरु  ने खेतड़ी में प्रदान किया था। अध्यक्षता कर रहे पुस्तकालय अध्यक्ष चोथमल सैनी ने स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए गए भाषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आयुष कुमार, जितेंद्र सिंह, हेमंत कुमार, अंकित, मोहम्मद अली, दीपक कुमारी, पूजा कुमारी, सन्नू, किरण सैनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles