[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक:19 में से केवल 4 सदस्य मौजूद, कोरम पूरा मानते हुए सभी प्रस्ताव पारित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक:19 में से केवल 4 सदस्य मौजूद, कोरम पूरा मानते हुए सभी प्रस्ताव पारित

पिलानी पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक:19 में से केवल 4 सदस्य मौजूद, कोरम पूरा मानते हुए सभी प्रस्ताव पारित

पिलानी : पिलानी पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक बुधवार को प्रधान बिरमा संदीप रायला की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विधायक पितराम सिंह काला की अध्यक्षता में हुई। बैठक का अधिकांश सदस्यों ने बहिष्कार किया।

साधारण सभा की बैठक में बिजली-पानी के मुद्दो समेत मनरेगा की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। ग्राम पंचायत जीपीडीपी वार्षिक प्लान और बीपीडीपी वार्षिक प्लान 2024-25 का भी अनुमोदन किया गया।

बैठक में पंचायत समिति के 19 में से केवल 4 सदस्य, 4 जिला परिषद सदस्यों में से 2 जिला परिषद सदस्य और 24 सरपंचों में से 12 सरपंच उपस्थित रहे।

बैठक से गैर हाजिर पंचायत समिति सदस्य हारूना बानो मंड्रेला ने बताया कि गत बैठक में लिए गए प्रस्तावों के कार्य आज तक शुरू नहीं किए गए हैं। बार बार पंचायत समिति प्रशासन को काम शुरू करने के लिए कहा जाता है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। लिहाजा सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया है।

साधारण सभा की बैठक में आज बीडीओ सुनील कुमार ढाका, तहसीलदार कमलदीप पूनिया, बीसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पीडब्ल्यूडी एईएन बुद्धराम मीणा, एसीबीईओ प्रेमचन्द खन्ना, एईएन राजकुमार सोनी, एडीओ नरेन्द्र पिलानिया, संजय कुमार, मुकेश कुल्हरी, संजय, विक्रम सैनी, दर्शन कुमार लाम्बा और सरपंच बच्चन सिंह, राजेश कस्वां, नरेन्द्र, राजीव, राजपाल, विनोद कुमार, नीतू सिंह, मंजू, संतोष कंवर, अनूप देवी, विनोद और रेशमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin