[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

8 बच्चों के पिता बाबूलाल खराड़ी बोले- आप खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्रीजी उनके लिए छत बनाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

8 बच्चों के पिता बाबूलाल खराड़ी बोले- आप खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्रीजी उनके लिए छत बनाएंगे

प्रदेश के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने करने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा- आप खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्रीजी उनके लिए छत बनाएंगे। जैसे ही मंच से खराड़ी ने यह बात कही वहां मौजूद लोगों ने जमकर ठहाके लगाए।

उदयपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने उदयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे लाभार्थियों को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी द्वारा दिया गया बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बाबूलाल खराड़ी उदयपुर जिले के झाडोल विधानसभा विधायक हैं।

उदयपुर शहर के पास नाई गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में  बोलते हुए बाबूलाल खराड़ी ने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि कोई भी भूखा न सोए और सबके सिर पर छत हो। आप खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्रीजी आपके घर बनाएंगे। जैसे ही खराड़ी ने यह बयान दिया, कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने लगे और मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि एक-दूसरे का मुंह ताकते नजर आए।

बाबूलाल खराड़ी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर पेपर लीक, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

‘खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्री देंगे घर’

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री का सपना है कि कोई भूखा न सोए, कोई बिना छत का नहीं रहे। आप तो खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्री आपका मकान बना देंगे। फिर तकलीफ किस बात की। आप तो जानते हो कि प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

खराड़ी के परिवार में दो पत्नियों से चार बेटे और चार बेटियाँ हैं। उनका पूरा परिवार उदयपुर की कोटड़ा तहसील से करीब तीन किलोमीटर दूर निचला थला गांव में रहता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin