[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाईपास पर मिला रेड लाइट जलता हुआ इलेक्ट्रॉनिक यंत्र, किसानों में मची खलबली, पुलिस ने जांच की शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धौलपुरराजस्थानराज्य

बाईपास पर मिला रेड लाइट जलता हुआ इलेक्ट्रॉनिक यंत्र, किसानों में मची खलबली, पुलिस ने जांच की शुरू

धौलपुर के सैपऊ कस्बे में एक रेड लाइट जलता हुआ इलेक्ट्रॉनिक यंत्र मिला। थाना प्रभारी हरभान सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक यंत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

धौलपुर : धौलपुर के सैपऊ कस्बे के एनएच 123 स्थिति बाईपास पर पीपल के पेड़ के नीचे एक रेड लाइट जलता हुआ इलेक्ट्रॉनिक यंत्र मिला। इससे खेतों में काम कर रहे किसानों में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर सैंपऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हरभान सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक यंत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सैपऊ कस्बे के बाईपास स्थित किसान रामवीर मरैया के खेतों में पीपल के पेड़ के नीचे एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र रेड लाइट जलता हुआ आसमान से गिरा। इलेक्ट्रॉनिक यंत्र की पंखुड़ी और धागा पीपल के पेड़ से उलझ गया। शाम के वक्त इलेक्ट्रॉनिक यंत्र की रेड लाइट किसानों ने जलती देखी तो खलबली मच गई।

मौके पर पहुंचे किसान विस्फोटक समझकर दूर से ही नजारा देखते रहे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हरभान सिंह ने पुलिस टीम के साथ हालातों का जायजा लिया। उच्च अधिकारी और बम निरोधक दस्ते से वार्ता कर इलेक्ट्रॉनिक यंत्र को उठाकर देखा तो उसके ऊपर मेड इन कोरिया लिखा हुआ है और इंग्लिश में वेदर भी लिखा है।

थाना प्रभारी ने बताया प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रॉनिक यंत्र को रिसर्च यंत्र के तौर पर देखा जा रहा है। यंत्र को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin