[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकसित भारत संकल्प यात्रा:ग्राम पंचायत दयाल की नांगल कैंप का जिला कलेक्टर ने किया अवलोकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

विकसित भारत संकल्प यात्रा:ग्राम पंचायत दयाल की नांगल कैंप का जिला कलेक्टर ने किया अवलोकन

विकसित भारत संकल्प यात्रा:ग्राम पंचायत दयाल की नांगल कैंप का जिला कलेक्टर ने किया अवलोकन

नीमकाथाना : केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन में जागरूकता बढ़ाना और विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को योजना के दायरे में लाने तथा योजनाओं के बारे में आमजन की व्यक्तिगत कहानियों/अनुभव को साझा करने तथा वंचित रहे व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाने एवं पंजीकरण करवाने के लिए जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को जिले की नीमकाथाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दयाल की नांगल, श्रीमाधोपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत फुटाला व नांगल, खेतड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रसूलपुरा व बडाऊ में शिविर आयोजित किए गए।

जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को दयाल की नागंल में आयोजित हुए शिविर का जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में आए हुए आमजन को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी और पात्र नागरिकों को शिविरों के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत पंजीकरण करवाकर अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की। कलेक्टर ने शिविर में लगाई गई विभाग बार स्टॉल्स का निरीक्षण कर अधिकारियों से पंजीकरण के बारे में जानकारी ली । इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी शर्मा, खंड विकास अधिकारी सम्पत सैनी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

शुक्रवार को यहां आयोजित होंगे शिविर
जिले में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पाटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दरीबा व रायपुर पाटन, श्रीमाधोपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत लिसाडिया व अण्तपुरा, खेतड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नंगली सलेदीसिंह व तातीजा में आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin