[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बोलेरो से टकराई बाइक, 1 युवक की मौत:10 फीट दूर जाकर गिरी बाइक, बोलेराे बिजली पोल से टकरा कर पलटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बोलेरो से टकराई बाइक, 1 युवक की मौत:10 फीट दूर जाकर गिरी बाइक, बोलेराे बिजली पोल से टकरा कर पलटी

बोलेरो से टकराई बाइक, 1 युवक की मौत:10 फीट दूर जाकर गिरी बाइक, बोलेराे बिजली पोल से टकरा कर पलटी

पिलानी : पिलानी में खेड़ला का बास रोड़ पर दो बाइक और बोलेरो गाड़ी टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए। बिट्स गेट के पास खुडानिया की ओर से आ रही बोलेरो जीप दो बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो से टकराने के बाद बाइक 10 फीट दूर जाकर गिरी और बोलेरो भी रोड़ के साइड में लगे बिजली के पोल से जाकर टकरा कर पलट गई। टक्कर से बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार खुडानिया की ओर से आ रही बोलेरो के चालक ने सामने से आ रही बाइक को बचाने की कोशिश की, लेकिन बाइक बोलेरो से जा टकराई। टक्कर में बाइक सवार खेड़ला का बास निवासी विक्की नायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा चहड़ निवासी मोहित घायल हो गया। हादसे में एक अन्य बाइक भी बोलेरो से जा टकराई, जिससे उस पर सवार लोग भी घायल हो गए।

सूचना पर पिलानी थानाधिकारी नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद मृतक व घायलों को एम्बुलेंस से बिरला सार्वजनिक अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में मृतक विक्की के साथ बैठे मोहित के गंभीर रूप से घायल होने पर उसको हिसार रैफर किया गया है जबकि दूसरी बाइक पर बैठे अंगूरी देवी, खुशी, देवांशु और राजेंद्र का उपचार अस्पताल में जारी है। बोलेरो में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से सभी वाहनों को हटा कर यातायात दुरुस्त करवाया तथा बिजली विभाग के ठेकेदार को बुलवा कर बिजली के पोल को ठीक करवाने का काम भी शुरू करवाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin