[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर वीडियां बनाने पर गुस्सा फूटा:भाजपा व सर्वसमाज ने किया प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर वीडियां बनाने पर गुस्सा फूटा:भाजपा व सर्वसमाज ने किया प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर वीडियां बनाने पर गुस्सा फूटा:भाजपा व सर्वसमाज ने किया प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

झुंझुनूं : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर वीडियो बनाने के मामले में गुरूवार को भाजपा व सर्वसमाज के लोगों ने आक्रोश जताते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य विशंभर पूनिया ने कहा कि एक किसान के बेटे को संवैधानिक पद पर बैठाने से कांग्रेस के पेट में दर्द है।

जिस तरह से उपराष्ट्रपति का संसद भवन में अपमान किया गया है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उपराष्ट्रपति झुंझुनू के किठाना गांव के रहने वाले है। उनकी मिमिक्री से सर्वसमाज में आक्रोश है। इसका खामियाजा विपक्ष को भुगतना पडे़गा।

इस दौरान पूर्व सांसद संतोष अहलावत, जिलाध्यक्ष पवन मावंड़िया, पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा नेता बबलू चौधरी, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, राजेश बाबल, प्यारेलाल ढूकियां, सुशीला सीगड़ा, सरोज श्योराण, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शौकत चौहान समेत बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77