[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंपालाल महाराज को सुरक्षा दे सरकार:झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर अनुयायियों ने किया प्रदर्शन, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चंपालाल महाराज को सुरक्षा दे सरकार:झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर अनुयायियों ने किया प्रदर्शन, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

चंपालाल महाराज को सुरक्षा दे सरकार:झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर अनुयायियों ने किया प्रदर्शन, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

झुंझुनूं : श्रीमसाणिया भैरव धाम राजगढ़ (अजमेर) के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज को धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को उनके अनुयाइयों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम डीएम को पत्र भी सौंपा।

संतोष शर्मा ने बताया कि श्रीमसाणिया भैरव धाम राजगढ़ (अजमेर) के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज को 10 दिसंबर को मंदिर में पूजा करते समय खिड़की से पत्र मिला था, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इससे पहले भी महाराज पर हमला हो चुका है।

उन्होंने बताया कि महाराज पिछले 45 वर्षों से राष्ट्रहित में समाजोत्थान एवं सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रहे हैं।

इन्हीं अभियानों के तहत उनके लाखों श्रद्धालुओं भक्तों एवं अनुयायाी अंधविश्वास तथा नशा मुक्त होकर अपना तथा अपने परिवार को जीवन स्तर सुधार रहे हैं।

यह बात समाज कंटकों को नागवार गुजर रही है। जिस वजह से उन पर बार बार हमले हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए महाराज व उनके परिवार को स्थाई सुरक्षा दी जाए। साथ ही धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।

इस दौरान अजय सिंह बुडानिया, अजय सिंह मोटासरा, कैप्टन राम निवास , सुरेश सैन, नरेश शर्मा, सुभाष चनाना, दलीप सिंह, अनिल मील, बिजेन्द्र सिंह बुड़ानिया, विनय मील, विकास मील, दिनेश कुल्हरी, मनीराम काजला, बबीता देवी, मुनेश देवी, सरोज देवी, रोशन देवी समेत बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77