[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Hair Care Tips: सफेद बाल को तोड़ने की न करें गलती, स्कैल्प के लिए है नुकसानदायक!


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
स्वास्थ्य

Hair Care Tips: सफेद बाल को तोड़ने की न करें गलती, स्कैल्प के लिए है नुकसानदायक!

Hair Care Tips: समय से पहले अगर आपके बाल भी सफेद हो जाते है और आप उन सफेद बालों को तोड़ देते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें वरना आपको इन तकलीफों का सामान करना पड़ सकता है।

Hair Care Tips: आज कल लोग अपने सफेद हुए बालों को देख कर काफी परेशान हो जाते हैं आम तौर पर 30 की उम्र में लोगों के बाल सफेद होना शुरू होते हैं। जिसके बाद ज्यादातर महिलाएं इसे हेयर कलर की मदद से छुपाना या बालों की सफेद हुई लटों को काटना पसंद करती हैं लेकिन कुछ लोग सफेद हुए बालों को प्लकर की मदद से तोड़ देते हैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो अब समय आ गया है कि ऐसा करना छोड़ दें वरना भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

क्या है सफेद बाल होने के कारण?

Hair Care Tips

सफेद बाल उम्र बढ़ने की प्रक्रिया का ही एक हिस्सा है और ऐसा होना बिल्कुल नार्मल होता है। डॉ. बताते हैं कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है मेलेनिन और बालों के रंग के लिए रंगद्रव्य कम हो जाता है साथ ही ये भी बताया गया है कि सफेद बाल पिगमेंट की कमी के कारण होते है। पहले तो जब उम्र हो जाती थी बाल तब सफेद होते थे लेकिन अब समय बदल गया है और लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं। क्या आप जानना चाहते हैं इसके पीछे वजह क्या है? तो आइये जानते हैं इसके सभी फेक्टर्स के बारे में

धूम्रपान के कारण

अगर आपके बाल बहुत अधिक मात्रा में सफेद हो रहें हैं तो और आप हर दिन धूम्रपान करते हैं तो समझ जाइए कि सफेद बालों के रोकथाम के लिए आपको धूम्रपान का त्याग करना होगा।

थायरॉइड

जिन लोगों को थायराइड होता है वो लोग प्री मैच्योर ग्रे हेयर्स की समस्या के शिकार हो जाते हैं। हालांकि ये समस्या जब थायराइड ठीक हो जाता है तो अपने आप ठीक हो जाती है।

पोलूशन

अधिक प्रदूषण भी बाल सफेद होने का एक कारण होता है जिससे बचने के लिए आपको अपने बालों को कवर करके ही बाहर जाना चाहिए।

अधिक तनाव

तनाव लेने से भी ये भी बाल सफेद हो जाते हैं। जो लोग रात को सो नहीं पाते उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह धारणा कि सफेद बालों को तोड़ने से और अधिक सफेद बाल उगते हैं, एक मिथक है। सफेद बालों को तोड़ने से आसपास के बालों के रोम या बालों के रंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। प्रत्येक बाल की जड़ स्वतंत्र रूप से काम करती है और एक बाल को तोड़ने से दूसरे बाल पर उसका कोई असर नहीं पड़ता।

जैसे-जैसे बाल वापस बढ़ते है, नए बाल अलग-अलग तरीके में अपना रंग और आकार लें लेते है, जिनमें भूरा या सफेद रंग भी शामिल है। हालांकि, बार-बार बालों को तोड़ने से बालों के रोम को नुकसान हो सकता है, जिससे बाल झड़ने लगते है, लेकिन इसका बालों के रंग से कोई संबंध नहीं है।

Disclaimer: Janmanas Shekhawati की ओर से इस खबर को सिर्फ जानकारी प्रदान करने के लिए लिखा गया है। इसे लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा। इसे अपनाने से पहले और अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

Related Articles