[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजोता में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू:रोजाना दो पंचायतों में लगेंगे शिविर, विधायक बोले-सरकार की योजना का अंतिम छोर तक मिलेगा लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजोता में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू:रोजाना दो पंचायतों में लगेंगे शिविर, विधायक बोले-सरकार की योजना का अंतिम छोर तक मिलेगा लाभ

राजोता में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू:रोजाना दो पंचायतों में लगेंगे शिविर, विधायक बोले-सरकार की योजना का अंतिम छोर तक मिलेगा लाभ

राजोता : खेतड़ी उपखंड के राजोता में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धर्मपाल गुर्जर थे। अध्यक्षता एसडीएम जय सिंह चौधरी ने की।

विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का जो सपना संजोया है, उसे सबके साथ और सबके विश्वास से साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। सरकार का मूल मंत्र गरीब की सेवा तथा वंचितों का सम्मान है। सभी को साथ लेकर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। जो पहले अपना कार्य करने की परिपाटी थी, उस परिपाटी को बदला जाएगा। आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ मुहैया करवाना है। सरकार की योजनाओं के लाभान्वित करने को लेकर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। गांव-गांव में शिविर लगाकर प्रशासन की ओर से प्रत्येक व्यक्ति को इन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

एसडीएम जयसिंह चौधरी ने कहा कि विकसित संकल्प शिविर के दौरान कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर पहुंचे, इसके लिए खेतड़ी क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। जिसे आमजन को सुविधाओं का लाभ मिल सके। प्रत्येक शिविर में अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

इस मौके पर तहसीलदार विवेक कटारिया, नायब तहसीलदार पदम सिंह मीणा, डॉ महेंद्र सैनी, सीबीईओ जितेंद्र सुरोलिया, बीसीएमओ डॉ हरीश यादव, बनवारी लाल सैनी ,दिनेश सैनी, घनश्याम सैनी, राजोता सरपंच गोपीराम, डॉ प्रवीण कुमार शर्मा, हरिराम गोठड़ा, रघुनंदन शाह, संतोष शर्मा, एडवोकेट रोहिताश्व, धर्मा पहलवान, प्रभु राजोता, राजेश कुमावत, उम्मेद बुरका, अंजय कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin