[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हवा सिंह बेरवाल बने खेतड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष:महेंद्र सिंह निर्वाण को 23 मतों से हराया, 126 वकीलों ने डाला वोट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हवा सिंह बेरवाल बने खेतड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष:महेंद्र सिंह निर्वाण को 23 मतों से हराया, 126 वकीलों ने डाला वोट

हवा सिंह बेरवाल बने खेतड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष:महेंद्र सिंह निर्वाण को 23 मतों से हराया, 126 वकीलों ने डाला वोट

खेतड़ी : खेतड़ी कोर्ट परिसर में शुक्रवार को अभिभाषक संघ खेतड़ी की ओर से कार्यकारिणी को लेकर चुनाव करवाए गए। इस दौरान हवा सिंह बेरवाल बार अध्यक्ष चुने गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उदय भान सिंह गुर्जर ने बताया कि वर्ष 2024 की नई कार्यकारिणी को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाया गया। कोर्ट में वर्तमान समय में 132 मतों में से 126 वकीलों ने अपने वोट का प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद के लिए हवा सिंह बबेरवाल, महेंद्र सिंह निर्वाण और मोहम्मद फारूक मैदान में थे। चुनाव के दौरान अधिवक्ताओं ने किए गए मतदान में हवा सिंह बबेरवाल को 70, महेंद्र सिंह निर्वाण को 47 और मोहम्मद फारुख को 6 वोट मिले हैं। इसके अलावा तीन वोट नोटा पर भी दिए गए हैं।

निर्वाचन समिति की ओर से अध्यक्ष पद के लिए हवा सिंह बेरवाल को सर्वाधिक वोट प्राप्त करने पर चुना गया है। जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महेंद्र सिंह निर्वाण को 23 वोटों से हराकर चुनाव जीता है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए पूनम गोड़, महासचिव संदीप कुमार जोरासिया, संयुक्त सचिव देवनारायण गुर्जर, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर बबेरवाल, पुस्तकालय सचिव के लिए मनोज कुमार सैनी को निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया गया है।

हवा सिंह बबेरवाल के अध्यक्ष पद के चुनाव जीतने पर कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की ओर से उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया गया और आगामी कार्य के लिए बधाई दी गई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष हवा सिंह बबेरवाल ने कहा कि वकीलों की समस्याओं को लेकर उन्हें सुलझाने पर बेहतर प्रयास किए जाएंगे। न्यायालय में वकीलों के लिए मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

इसके अलावा अध्यक्ष पद का निष्पक्ष एवं बेहतर तरीके से निर्वहन किया जाएगा। इस मौके पर प्रताप सिंह, गिरधारी लाल, गोविंद चौधरी, सुभाष चंद्र, शीशराम, अमर सिंह, माडूराम, विजय सिंह, धर्मपाल, भूपेन्द्र सोनी, रेनू, प्रतिभा, आशा सहित अनेक वकील मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22