[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुल्हन ने की फायरिंग, गाना चलाया- सैंया सुपरस्टार:कार के सनरूफ पर खड़े होकर की एंट्री; दूल्हा स्टेज से देखता रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

दुल्हन ने की फायरिंग, गाना चलाया- सैंया सुपरस्टार:कार के सनरूफ पर खड़े होकर की एंट्री; दूल्हा स्टेज से देखता रहा

आरोपी युवक ने पहले विदाई के समय कार में बैठी दुल्हन को पिस्टल पकड़ाई, जब वो नहीं चला पाई तो युवक ने खुद दो राउंड हवाई फायर किए।

भरतपुर : भरतपुर में शादी में दुल्हन की ओर से हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। दुल्हन ने एंट्री करते समय कार के सनरूफ से निकल कर पिस्टल थामी और गोली चलाई। काफी मशक्कत के बाद भी जब गोली नहीं चली तो चचेरे भाई ने हाथ पकड़कर फायर करवाया। इस दौरान दूसरे भाई ने 2 राउंड फायर कर डाले। इस वीडियो को रिश्तेदार ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है।

मामला जिले के उच्चैन थाना इलाके के विलान चटपुरा गांव का है। यहां 4 दिसंबर को दुल्हन काडो उर्फ काडी की शादी थी। दुल्हन काडी धूमधाम के साथ लाल जोड़े में कार के सनरूफ पर खड़ी होकर स्टेज की तरफ बढ़ी। इस दौरान उसने काला चश्मा भी लगा रखा था।

दुल्हन काडो के चचेरे भाई नवीन ने दो राउंड फायर किए। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नवीन दिल्ली का रहने वाला है।
दुल्हन काडो के चचेरे भाई नवीन ने दो राउंड फायर किए। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नवीन दिल्ली का रहने वाला है।

हर्ष फायरिंग के लिए चचेरे भाई ने थमाई पिस्टल

कार को कई लोगों ने घेर रखा था। दुल्हन के परिवार के लोग भी कार के साथ ही चल रहे थे। स्टेज के ठीक सामने कार पहुंची तो दुल्हन को हर्ष फायरिंग के लिए उसके चचेरे भाई ने पिस्टल थमा दी। पिस्टल लोडेड थी। दुल्हन काडी ने दोनों हाथों से पिस्टल को पकड़ कर ट्रिगर दबाया लेकिन फायरिंग नहीं हुई।

इसके बाद पास में खड़े उसके दिल्ली निवासी चचेरे भाई नवीन ने दुल्हन का हाथ पकड़ फायर कराने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। इसके बाद नवीन ने दुल्हन के हाथ से पिस्टल ली और दो राउंड फायर किए। इसके बाद दुल्हन ने फिर से फायर करने की कोशिश की। लेकिन उससे फायर नहीं हो सका।

तीसरी बार में दुल्हन ने किया फायर

इसके बाद दुल्हन के दायीं तरफ खड़े दूसरे भाई ने उसका हाथ पकड़ा और ट्रिगर दबा दिया। तीसरी बार में दुल्हन फायर करने में कामयाब रही। इस दौरान दूल्हा स्टेज से यह सब देखता रहा। फायरिंग के समय डीजे पर पालकी में होके सवार चली रे…, सैंया सुपरस्टार… सरीखे गाने बजाए गए।

शादी समारोह में ही शामिल किसी रिश्तेदार ने हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 6 दिसंबर को यह वीडियो बयाना पुलिस के संज्ञान में आया। इसके बाद बयाना पुलिस ने जानकारी ली तो वीडियो उच्चैन थाने का होना पाया गया। बयाना पुलिस थाना की ओर से इस मामले में कार्रवाई करने के लिए उच्चैन थाना को लेटर लिखा गया।

बयाना पुलिस की ओर से दिए गए लेटर में चचेरे भाई नवीन की ओर से किए गए दो राउंड फायर पर आपराधिक मामला दर्ज करने की बात कही गई है। शिकायत में दुल्हन की फायरिंग की बात नहीं थी।

पहली बार में दुल्हन ने फायर करने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी थी। इसके बाद एक चचेरे भाई ने दो राउंड फायर किए और दूसरे ने दुल्हन का हाथ पकड़ फायर करा दिया।
पहली बार में दुल्हन ने फायर करने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी थी। इसके बाद एक चचेरे भाई ने दो राउंड फायर किए और दूसरे ने दुल्हन का हाथ पकड़ फायर करा दिया।

फायर करने वाले दोनों युवकों की तलाश

उच्चैन थाना इंचार्ज राम अवतार मीणा ने बताया- हाजा इलाके के गांव विलान चटपुरा में यह शादी समारोह था। लड़की पक्ष मंडोला (भरतपुर) का निवासी है। बयाना पुलिस की ओर से इस समारोह में हर्ष फायरिंग से संबंधित पत्र मिला था। इस मामले में सूत्रों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि 4 दिसंबर को हुई शादी में पीली जैकेट पहने युवक नवीन पुत्र नेमीचंद की ओर से दो राउंड फायर किए गए थे। इस घटना का जो वीडियो बयाना पुलिस के हाथ लगा, उसमें नवीन की ओर से की गई फायरिंग ही थी। पूरा वीडियो सामने आया तो पता चला कि दुल्हन से भी फायर कराया गया था। इस तरह पिस्टल से कुल 3 फायर किए गए।

दो फायर करने वाला युवक नवीन (25) दिल्ली के विकासपुरी का रहने वाला है। पूरा परिवार दिल्ली रहता है। पहले यह परिवार उच्चैन में ही रहता था। बाद में दिल्ली शिफ्ट हो गए। परिवार कभी कभार उच्चैन आता है। आर्म्स एक्ट व लोगों की जान जोखिम में डालने संबंधित केस दर्ज करने के बाद युवक की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। वीडियो में दिखाई दे रहा दूसरा युवक अभी तक अज्ञात है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने बताया- दूसरा वीडियो गुरुवार को सामने आया है, जिसमें एक युवक अपने हाथ में पिस्टल लेकर दुल्हन से फायर करवाता दिख रहा है। जांच में उसका नाम भी मुकदमे में दर्ज किया जाएगा। दोनों युवकों को पकड़ने के प्रयास कर रहे हैं। साथ ही दुल्हन की ओर से की गई फायरिंग को लेकर भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22