[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर पुलिस ने की अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफतार, पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी 11 डिब्बे नशीले कैप्सूल छोड़कर हुए थे फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर पुलिस ने की अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफतार, पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी 11 डिब्बे नशीले कैप्सूल छोड़कर हुए थे फरार

खेतड़ीनगर पुलिस ने की अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफतार, पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी 11 डिब्बे नशीले कैप्सूल छोड़कर हुए थे फरार

खेतड़ी नगर : खेतड़ीनगर पुलिस ने गुरुवार को अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी बबाई में पुलिस कार्रवाई के दौरान बाइक व नशीले कैप्सूल के डिब्बे छोड़कर फरार हो गए थे। थानाधिकारी गोपाल सिंह थालौर ने बताया कि क्षेत्र में अवैध संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान बबाई पुलिस को सूचना मिली कि खेतड़ी की तरफ से एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आ रहे हैं, जिनके पास अवैध नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बबाई के पास नाकाबंदी में काले रंग की बाइक को रुकवाने का प्रयास किया तो बाइक पर सवार युवक बाइक व 11 डिब्बे नशीले कैप्सूल के छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान जब पुलिस ने बाइक पर रखे बैग की तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से ले गए नशीले कैप्सूल के डिब्बे भरे हुए थे, जिस पर पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया।


आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमों ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान बडाऊ के पास चौराहे पर दबिश देकर खरड़का तन थोई निवासी कुलदीप पुत्र धुडाराम व मुकेश पुत्र बंसीराम को हिरासत में लेकर अवैध नशीले कैप्सूल के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से प्रथम पूछताछ में सामने आया कि वह नशीले कैप्सूल लाकर ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को सप्लाई करते थे, जिससे वह नशे का कारोबार कर मोटी रकम वसूल करते थे। इस संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी गोपाल सिंह थालौर, एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल नेमीचंद, योगेश, अमरचंद आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22