[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्ट्रांग रूम में कैद प्रत्याशियों का भविष्य:प्रतिष्ठा दांव पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्ट्रांग रूम में कैद प्रत्याशियों का भविष्य:प्रतिष्ठा दांव पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्ट्रांग रूम में कैद प्रत्याशियों का भविष्य:प्रतिष्ठा दांव पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

झुंझुनूं : जिले की सातों विधानसभाओं के 71 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। मतदान के बाद ईवीएम झुंझुनूं की सेठ मोतीलाल कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी निगरानी में रखवाई गई हैं। रूम के गेट पर लगी सील और प्रत्याशियों के भाग्य का ताला 3 दिसंबर को खुलेगा।

इसको लेकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाविद्यालय गेट से लेकर स्ट्रांग रूम के रास्ते तक कई लेयर में फोर्स तैनात है। यहां आने जाने वाले हर व्यक्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। इतना ही नहीं, यहां पर हाईटेक कैमरे से निगरानी की जा रही है।

इधर, निर्वाचन विभाग से जुड़े अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण कर रहे हैं। कौन व्यक्ति कब आ रहा है, कब जा रहा है, इसकी जानकारी रखी जा रही है। सुरक्षा दृष्टि से स्ट्रांग रूम के बाहर हाई क्वालिटी के कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों की मदद से स्ट्रांग रूम के बाहर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

तीन शिफ्ट में ड्यूटी

विधानसभा वार बने स्ट्रांग रूम पर तीन शिफ्ट में सुरक्षा व्यवस्था जारी है। हर शिफ्ट में करीब 20 से ज्यादा जवान सुरक्षा संभाल रहे हैं। स्ट्रांग रूम और उसके बाहर दो स्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसमें पहली लेयर जिसमें स्ट्रांग रूम है, वो केन्द्रीय सुरक्षा बल के नियंत्रण में है। पुलिस बाहर की व्यवस्था संभाल रही है। पुलिस गश्ती दल भी तैनात है, जो महाविद्यालय परिसर में हर समय जीप में घुमकर जानकारी जुटाते है। वही दमकल सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77