[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़वाला बूथ पर झगड़े का मामला:दूसरे पक्ष ने 27 लोगों पर बूथ कैपचरिंग कर जानलेवा हमले का आरोप लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बड़वाला बूथ पर झगड़े का मामला:दूसरे पक्ष ने 27 लोगों पर बूथ कैपचरिंग कर जानलेवा हमले का आरोप लगाया

बड़वाला बूथ पर झगड़े का मामला:दूसरे पक्ष ने 27 लोगों पर बूथ कैपचरिंग कर जानलेवा हमले का आरोप लगाया

खेतड़ी : खेतड़ी में विधानसभा चुनाव के दौरान दो पक्षों में आपस में हुए झगड़े के बाद अब दूसरे पक्ष की ओर से भी देर शाम को थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इस दौरान 27 लोगों पर बूथ कैपचरिंग कर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दी गई है।

सीआई आसाराम गुर्जर ने बताया कि ढाणी ढहरवाला तन संजय नगर निवासी धर्म सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह खेतड़ी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहा था। 25 नवंबर की शाम को विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 157-58 ढाणी बड़वाला में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा था कि अचानक गाड़ियों में सवार होकर कुछ युवक आए और बूथ कैपचरिंग का प्रयास करते हुए जबरन वोट डालने लगे। इस दौरान जब उन्हें इस हरकत को लेकर मना किया गया तो उन्होंने उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने पोलिंग बूथ पर कार्यरत कर्मचारियों व महिलाओं से भी अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान आदित्य, आशीष, सुशील, महेश, नरेश, सुरेश, धोलू, देशराज, सचिन, विनोद, सुरेश, राकेश, विजेंद्र, दीपचंद, गोकल, विजयपाल, सुरेंद्र, दिलीप, संदीप, भाया गुर्जर, राकेश, नीरज, मनोज, राजेश, कृपाल, मुकेश, राजवीर, रामजीलाल आदि के खिलाफ जाति सूचक गालियां देते हुए अवैध रूप से वोट डालने जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया गया है।

विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों पक्षों में हुए झगड़े में एक दूसरे की गाड़ियों को तोड़कर नुकसान भी पहुंचाया गया है। जिसको लेकर दो दिन पहले आशीष गुर्जर की ओर से भी करीब नौ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला कर गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज करवाया गया था।

सीआई आसाराम गुर्जर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। निर्दलीय प्रत्याशी धर्म सिंह की ओर से दी गई रिपोर्ट के मामले की जांच डीएसपी सतीश वर्मा कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77