[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में मनाई गुरुनानक देव जयंती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में मनाई गुरुनानक देव जयंती

खेतड़ी में मनाई गुरुनानक देव जयंती

खेतड़ी : कस्बे में सोमवार को सिंधी समाज द्वारा गुरुनानक देव की 554वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। शाम को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सिंधी समाज के महिला-पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। इससे पहले तीन दिन से चल रहे गुरु नानक देव के पाठ साहब का समापन हुआ। दोपहर को भंडारे (लंगर) का आयोजन किया गया। इसमें सिंधी समाज के लोग व खेतड़ी कस्बे के प्रमुख लोगों ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। सांयकाल समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।

सिंधी समाज के मुखी (अध्यक्ष) जयराम दास सिंधी, कन्हैयालाल, प्रेम छबलानी, हरीश चंचलानी, नन्दू, आशाराम छबलानी, हरिराम, महादेव, पंकज केशवानी, ललित तोतलानी, चन्द्र प्रकाश, सुनील, घनश्याम सिंधी, राजूसिंधी, डालचंद सिंधी, रवि सिंधी सहित सिंधी समाज के सैकड़ों महिला व पुरुष शामिल थे। नवलगढ़ | डूंडलोद पब्लिक स्कूल डूंडलोद में सिखों के प्रथम गुरु नानकदेव जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल सचिव बीएल रणवा व प्राचार्य जी प्रकाश ने नानक देवजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। छात्र नोसिबा व सोराविका ने नानक देव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

अध्यापिका दीपिका, अंकिता एवं अमिता श्रीवास्तव के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने प्रकाश पर्व विषय लघु नाटिका प्रस्तुत की। अध्यापिका अफसार एवं कंचन के निर्देशन में पूर्व प्राथमिक वर्ग के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने ने गुरुवाणी पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्राचार्य जी प्रकाश ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उपप्रधानाचार्य धनंजय लाल, प्रभारी रेखा स्वामी, सुमनलता, मनजीत कौर, सांस्कृतिक प्रभारी सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77